script

Tokyo Olympics 2020: भारत में कैसे देखें ओलंपिक खेल

locationनई दिल्लीPublished: Jul 23, 2021 07:43:43 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

How to watch Tokyo Olympics 2020 in India free: ओलंपिक खेल 2020 जापान के टोक्यो शहर में 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक आयोजित होंगे। इसमें अनेक देशों के साथ भारत के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी भारत (India) में ओलंपिक देखें जाएंगे।

How to watch Tokyo Olympics 2021

Tokyo Olympics 2020

नई दिल्ली। खेलों का महाकुंभ कहें जाने वाले ओलंपिक खेल (Olympics) 2020 जापान के टोक्यो शहर में आयोजित होंगे। टोक्यो ओलंपिक 2020 ( Tokyo Olympics 2020 ) पिछले साल 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होने वाले थे। पर कोरोना महामारी की वज़ह से इन्हें स्थगित करने पड़ा। अब इनका आयोजन इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक टोक्यो में ही होगा। हालांकि कुछ शुरुआती खेल 21 जुलाई से ही शुरू हो जाएंगे।
यह भी पढ़े – यूपी सरकार के ‘खूब खेलों-खूब बढ़ो’ मिशन में सरकार की नई पहल, पहली बार जागरूकता रिले उत्साहवर्धन

टोक्यो ओलंपिक 2020 में 33 खेलों में कुल 339 इवेंट्स होंगे जिनमें अलग-अलग देशों के कुल 11,324 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें 18 खेलों में 127 भारतीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। और जब भारतीय खिलाड़ी खेलेंगे तो ज़ाहिर सी बात है भारत की जनता अपने देश के खिलाड़ियों को सपोर्ट करने के लिए ओलंपिक खेल ज़रूर देखेंगी।
यह भी पढ़े – यूपी में 18 मण्डल और 51 जनपद से निकलेगी ‘टोक्यो ओलंपिक जागरुकता रिले’

भारत में कैसे देखे टोक्यो ओलंपिक 2020

हर देश में ओलंपिक खेल देखने के अलग माध्यम हैं। आइए एक नज़र डालते हैं भारत में कैसे टोक्यो ओलंपिक 2020 के खेल लाइव देखे जा सकते हैं।
(1) Doordarshan – राष्ट्रीय ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती के दूरदर्शन (DD National) चैनल पर हम टोक्यो ओलंपिक 2020 लाइव देख सकते हैं। यह चैनल हर केबल सर्विस के साथ बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध होता हैं।
Watch Tokyo Olympics 2020 on DD National
यह भी पढ़े – Tokyo Olympics: भारतीय खिलाड़ियों को चीयरअप करने बनाए गए सेल्फी जोन

(2) Sony Sports – सोनी स्पोर्ट्स के चैनल्स पर हम टोक्यो ओलंपिक 2020 लाइव देख सकते हैं। Sony Ten 1 और Sony Ten 2 के HD और समान्य चैनल्स पर हम टोक्यो ओलंपिक 2020 के खेल इंग्लिश कमेन्ट्री के साथ देख सकते हैं। वहीं Sony Ten 3 के HD और समान्य चैनल पर हम टोक्यो ओलंपिक 2020 के खेल हिन्दी कमेन्ट्री के साथ देख सकते हैं। कई केबल और सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइडर पर Sony Sports के चैनल्स पहले से ही उपलब्ध होते हैं। पर अगर ऐसा नहीं होता तो इन चैनल्स को अतिरिक्त शुल्क पर जोड़ा जा सकता हैं। हर केबल और सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइडर पर चैनल शुल्क अलग होता हैं।
Watch Tokyo Olympics 2020 on Sony Sports
यह भी पढ़े – Tokyo Olympics 2020: विनेश फोगाट ने कहा-क्या फिजियो के डिमांड करना अपराध है?

(3) SonyLiv – Sony की स्ट्रीमिंग सर्विस SonyLiv की मदद से हम अपने फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, टेबलेट किसी भी डिवाइस पर इन्टरनेट से टोक्यो ओलंपिक 2020 के खेलों को लाइव देख सकते हैं। इसके लिए SonyLiv का सब्सक्रिप्शन ज़रूरी हैं। यह सब्सक्रिप्शन 299 रुपये में एक महीने के लिए और 999 रुपये में एक साल के लिए मिलता हैं। इस पर हम सोनी के अन्य कार्यक्रम और वेब सीरीज़ भी देख सकते हैं।
Watch Tokyo Olympics 2020 on SonyLiv

ट्रेंडिंग वीडियो