scriptindian hockey team sunil chhetri dismisses retirement rumours ahead of lebanon clash saff cup | टीम इंडिया के कप्तान ने लिया संन्यास का फैसला! बताया कब खेलेंगे आखिरी मुकाबला | Patrika News

टीम इंडिया के कप्तान ने लिया संन्यास का फैसला! बताया कब खेलेंगे आखिरी मुकाबला

locationनई दिल्लीPublished: Jul 01, 2023 11:33:46 am

Submitted by:

lokesh verma

Indian Team Captain : भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री के संन्‍यास को लेकर लंबे समय से बातें चल रही हैं। इसको लेकर अब खुद कप्‍तान सुनील छेत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने बताया कि वह कब संन्‍यास लेंगे और उनका आखिरी मुकाबला कौन सा होगा?

sunil-chhetri.jpg
टीम इंडिया के कप्तान ने लिया संन्यास का फैसला! बताया कब खेलेंगे आखिरी मुकाबला।
Indian Team Captain : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान और करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री के संन्‍यास को लेकर लंबे समय से बातें चल रही हैं। इसको लेकर अब खुद कप्‍तान सुनील छेत्री ने बड़ा बयान दिया है। 38 वर्ष की उम्र में भी शानदार प्रदर्शन करने वाले सुनील ने अपने संन्‍यास की बातों को दरनिार कर दिया है। उन्‍होंने कहा है कि अभी खेल को अलविदा कहने का समय नहीं आया है और न ही इसके लिए उन्‍होंने कोई समय सीमा निर्धारित की है। वह इस उम्र में भी गजब की फुर्ती के साथ टीम इंडिया के आक्रमण की अगुआई करते हैं। उनमें अभी भी काफी खेल बाकी है, इसका अंदाजा आप सैफ चैंपियनशिप के तीन मैचों में किए गए उनके 5 गोल से लगा सकते हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.