script

तिरंदाजीः भारतीय खिलाड़ियों का दमदार खेल, गोल्ड पर किया कब्जा

locationनरसिंहपुरPublished: May 20, 2017 10:07:00 pm

Submitted by:

balram singh

इससे पहले भारत ने वियतनाम, विश्व चैंपियन ईरान और शीर्ष वरीय अमेरिका को शिकस्त देकर फाइनल तक का सफर तय किया।

World Cup archery

World Cup archery

भारतीय तिरंदाजी टीम ने शनिवार को चीन में आयोजित हुए वर्ल्ड कप में पहले चरण का समापन स्वर्ण पदक की जीत के साथ किया। पर भारतीय महिला टीम पोडियम को पार नहीं कर सकी।

टीम इंडिया की अगुवाई अभिषेक वर्मा, चिन्ना राजु श्रीधर और अमनजीत सिंह कर रहे थे। भारतीय खिलाड़ियों ने कोलंबिया की टीम को 226-221 से हरा कर गोल्ड पर कब्जा किया।
दसवीं वरीय कोलंबियाई टीम में कामिलो आंद्रेस काडारेना, डेनियल मुनोज और जोस कार्लोस ओस्पिना शामिल थे। इससे पहले भारत ने वियतनाम, विश्व चैंपियन ईरान और शीर्ष वरीय अमेरिका को शिकस्त देकर फाइनल तक का सफर तय किया।

ट्रेंडिंग वीडियो