खेल

एशिया कप जीत कर ऐसे मनाया हॉकी टीम ने साथी का जन्मदिन

5 Photos
Published: November 06, 2017 07:17:48 pm
1/5
इस खिताबी जीत के साथ ही भारतीय महिला हॉक टीम ने 2018 में होने वाले विश्व कप में खेलने की योग्यता हासिल कर ली है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने एक बयान जारी कर भारत के क्वालीफाई करने की पुष्टि कर दी है।
2/5
महिला एशिया कप का खिताब जीतने पर खुश हॉकी इंडिया ने टीम की प्रत्येक खिलाड़ी और मुख्य कोच के लिए एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है। इसके अलावा, टीम के सहयोगी स्टॉफ के सदस्यों के लिए भी 50-50 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है।
3/5
मैच के बाद महिला हॉकी टीम ने जीत का जश्न और मिडफील्डर मोनिका का जन्मदिन केक काट कर मनाया।
4/5
सविता पुन्या को उनके जोरदार प्रदर्शन के लिए महिला एशिया कप का गोलकीपर ऑफ़ दा टूर्नामेंट चुना गया। भारत को फाइनल जितने में सविता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
5/5
इस टूर्नामेंट में भारत को सबसे अच्छी जीत सिंगापुर के खिलाफ ग्रुप-स्तर पर मिली थी। भारतीय टीम ने सिंगापूर को 10-0 से रौंदा था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.