scriptहॉकीः न्यूजीलैंड ने भारत को 6-2 से हराया, सीरीज 5-0 से की अपने नाम | Patrika News

हॉकीः न्यूजीलैंड ने भारत को 6-2 से हराया, सीरीज 5-0 से की अपने नाम

Published: May 20, 2017 05:26:00 pm

Submitted by:

balram singh

भारतीय टीम ने एक बार फिर जोरदार कोशिश करते हुए 33वें मिनट में गोल कर स्कोर को कम करने की कोशिश की पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया और टीम को 6-2 से जीत दिला दी।

भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम को न्यूजीलैंड से हॉकी सीरीज के पांचवें मैच में 6-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही 5 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारत को 5-0 से हरा दिया है।
मैच की शुरुआत के चौथे मिनट में न्यूजीलैंड की तरफ से ओलिविया मैरी ने मैदानी गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद एक बार फिर मैरी ने गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।
दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने कुछ दमदार खेल दिखाया और इसका लाभ भी उनको जल्द ही मिल गया। 22वें मिनट में टीम की तरफ से पहला गोल किया गया। पर इसके थोड़ी देर बाद ही न्यूजीलैंड ने एक और गोल करते हुए मैच में 3-1 से बढ़त हासिल कर ली।
भारतीय टीम ने एक बार फिर जोरदार कोशिश करते हुए 33वें मिनट में गोल कर स्कोर को कम करने की कोशिश की पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया और टीम को 6-2 से जीत दिला दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो