scriptआईओए ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित | Patrika News

आईओए ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

locationनई दिल्लीPublished: Aug 15, 2021 11:57:13 pm

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने खिलाडियों और उनके कोचों को दिए नगद पुरस्कार।

neeraj_chopra.jpg

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने रविवार को टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra), मीराबाई चानू (mirabai chanu) , रवि दहिया (Ravi Dahiya), पीवी सिंधु (PV Sindhu) , लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पुनिया और भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अशोका होटल में सम्मानित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी मौजूद थे।सभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा, भारत का लक्ष्य एक खेल महाशक्ति बनना है। हमें सभी हितधारकों को एक साथ आने की जरूरत है। खेल एक राज्य का विषय है। पीएम मोदी के तहत, हमने टॉप्स योजना शुरू की है। मुझे खुशी है कि आप में से अधिकांश ने महामारी के दौरान भी इसका लाभ उठाया।

यह भी पढ़ें— शोएब अख्तर ने किया खुलासा-अगर उस वक्त सचिन तेंदुलकर को कुछ हो जाता तो लोग मुझे जिंदा जला देते

आईओए अध्यक्ष ने भारतीय खिलाड़ियों की प्रशंसा की
टोक्यो में भारत ने सात पदक जीते। इसमें एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य शामिल है। यह ओलंपिक से उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने भी देश के खिलाड़ियों की इस मेगा स्पोटिर्ंग इवेंट में उनके प्रदर्शन के लिए प्रशंसा की। बत्रा ने कहा, ओलंपिक से पहले कोविड-19 के कारण देश में काफी निराशा थी। लेकिन टोक्यो ओलंपिक में आपके (एथलीटों) के प्रदर्शन ने सब कुछ बदल दिया है और आप 1.3 अरब लोगों के लिए मुस्कान लाए हैं।

नीरज चोपड़ा को मिला 75 लाख रुपए का नगद पुरस्कार
आईओए ने ओलंपिक चैंपियन नीरज को 75 लाख रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया और भारोत्तोलक मीराबाई चानू को 50-50 लाख रुपए मिले। जबकि कांस्य पदक विजेता शटर पीवी सिंधु, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और पहलवान बजरंग पुनिया को 25 लाख रुपए मिले। कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 10-10 लाख रुपए मिले।

यह खबर भी पढ़ें:—IND vs ENG: भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने की बॉल टैम्परिंग?, वायरल हुई शर्मनाक फोटोज

पदक विजेता खिलाड़ियों के कोचों को मिला नगद पुरस्कार
स्वर्ण विजेता चोपड़ा के कोच को 12.5 लाख रुपए, जबकि दहिया और चानू के कोचों को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। कांस्य विजेताओं के कोच को 7.5 लाख रुपए दिए गए। यह भी घोषणा की गई कि सभी 128 टोक्यो ओलंपियनों को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा, पदक विजेता राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को प्रत्येक को 30 लाख रुपए के चेक प्रदान किए गए।

ट्रेंडिंग वीडियो