script

भारत फिर बनेगा ओलंपिक चैंपियन: जगबीर

Published: Feb 28, 2017 08:11:00 pm

Submitted by:

balram singh

पूर्व ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार अवार्डी हॉकी खिलाड़ी जगबीर सिंह ने युवा खिलाड़ियों को ओलंपिक जैसे बड़े आयोजनों में सफल होने के लिए देश के लिए हर हालत में पदक जीतने की भावना के साथ खेलने को कहा है।  छठे पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियर आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट (पुरुष तथा महिला) के उद्घाटन के मौके पर […]

हॉकी खिलाड़ी जगबीर सिंह

हॉकी खिलाड़ी जगबीर सिंह

पूर्व ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार अवार्डी हॉकी खिलाड़ी जगबीर सिंह ने युवा खिलाड़ियों को ओलंपिक जैसे बड़े आयोजनों में सफल होने के लिए देश के लिए हर हालत में पदक जीतने की भावना के साथ खेलने को कहा है। 
छठे पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियर आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट (पुरुष तथा महिला) के उद्घाटन के मौके पर मंगलवार को पहुंचे जगबीर ने कहा कि देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और लगभग हर प्रदेश से बेहतरीन खिलाड़ी समय समय पर सामने आए हैं और विश्व भर में अपनी पहचान बनाई है। 
ओलंपिक में भारत सिरमौर रह चुका है और इसका कोई कारण नहीं कि भारत एक बार फिर ओलंपिक चैंपियन नहीं बन सकता। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि ओलंपिक जैसे बड़े आयोजनों में शारीरिक मजबूती के अलावा आपको मानसिक रूप से काफी मजबूत रहना होता है। 
उन्होंने कहा कि चाहे जिस प्रांत से भी खिलाड़ी आएं उनका एक मात्र लक्ष्य अपना नाम रौशन करना होता है। यह नाम अपने आप में बहुत अहमियत रखता है और इसीलिए जब आप अपने क्षेत्र , प्रांत अथवा देश के लिए खेलें, इस नाम को कभी धूमिल न होने दें।
उन्होंने कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत के बाद अपने संबोधन में कहा कि हॉकी एक बड़ा ही खूबसूरत खेल है। मैं आज भी जब मैदान पर युवा बच्चों को हॉकी खेलते देखता हूं तो मेरे अंदर ऊर्जा आ जाती है और एक नये उत्साह का संचार हो जाता है। सभी खिलाड़ियों को हमेशा अपनी क्षमता के अनुरूप आत्मविश्वास से खेलना चाहिए तथा किसी भी सूरत में खेल भावना को नहीं छोडऩा चाहिए।
उन्होंने श्याम लाल कॉलेज खेल आयोजन समिति की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि कालेज स्तर पर इस तरह के टूर्नामेंट आयोजि करने से इस खेल के विकास में मदद मिलती है। देश में हॉकी पुरानी सफलता की पटरी पर लौट रहा है और जरूरत है कि हम सभी सम्मलित रूप से प्रयास कर इसे जिंदा रखें।

ट्रेंडिंग वीडियो