scriptजूनियर हॉकी विश्व कप: विजयी रथ पर सवार भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर जीत हासिल की | Patrika News

जूनियर हॉकी विश्व कप: विजयी रथ पर सवार भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर जीत हासिल की

Published: Dec 12, 2016 09:31:00 pm

भारत की जीत में कप्तान हरजीत सिंह ने 11 वें और मनदीप सिंह के 55 वें मिनट में किए गोल से भारत ने मेहमान टीम को पूल डी में 2-1 से हराने सफल रहा।

Hockey

Hockey

मेजबान भारत ने जूनियर हॉकी विश्व कप में अपने जीत का सफर जारी रखते हुए कड़े मुकाबले में मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका को सोमवार को पूल डी में 2-1 से हरा दिया है। फारवर्ड मनदीप सिंह और कप्तान हरजीत सिंह के शानदार खेल के बदौलत यहां पुरुष जूनियर विश्वकप हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है। 
https://twitter.com/SA_Hockey
मनदीप सिंह के 55 वें मिनट के गोल की बदौलत भारत के खाते में जीत हासिल हो गई। भारत की जीत में कप्तान हरजीत सिंह ने 11 वें और मनदीप सिंह के 55 वें मिनट में किए गोल से भारत ने मेहमान टीम को पूल डी में 2-1 से हराने सफल रहा। वहीं दक्षिण अफ्रीका का एकमात्र गोल काइल लॉयन कैचेट ने 28 वें मिनट में पेनल्टी कार्नर के जरिए किया था। 
इस मैच में 28 वें मिनट में बराबरी हो जाने के बाद भारत को विजयी गोल के लिए 55 वें मिनट तक इंतजार करना पड़ा। जिसके बाद भारत ने खेल में बचे बाकी के 15 मिनट में अपनी 1 गोल की बढ़त बनाए रखा। भारत ने इससे पहले कनाडा को 4-0 से और इंंग्लैंड को 5-3 से हराया था लेकिन दक्षिण अफ्रीका को हराने के लिए उसे कड़ा मुकाबला करना पड़ा। दिन के अन्य मैचों में आस्ट्रेलिया, बेल्जियम और हालैंड ने अपने अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 
गौरतलब हो कि भारतीय टीम पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपना जगह बनाने में कामयाब हो चुकी थी। वहीं इस पूल से क्वार्टर फाइनल में जाने वाली दूसरी टीम का फैसला मंगलवार को इंग्लैंड और कनाडा के मैच के बाद होगा। हॉकी विश्व कप में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बराबर अंक होने के बावजूद गोल औसत में इंग्लैंड की बेहतर स्थिति होने से उसका दावा मजबूत है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो