script

फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर भारत के महान धावक मिल्खा सिंह को हुआ कोरोना

locationनई दिल्लीPublished: May 20, 2021 05:19:16 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

मिल्खा सिंह ने एक बयान में कहा कि हमारे कुछ हेल्पर कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्यों की कोरोना जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि सिर्फ उनकी ही कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और परिवार के अन्य सदस्यों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव है।

milkha_singh.png
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में कहर बरपाया हुआ है। खेल जगत की भी कई हस्तियां इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुकी हैं। अब फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर भारत के महान धावक मिल्खा सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। मिल्खा सिंह फिलहाल चंडीगढ़ में हैं और घर में ही आइसोलेट हैं। बता दें कि मिल्खा 91 साल के हैं। मिल्खा सिंह की पत्नी ने उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मिल्खा सिंह के कुक को बुखार था। इसके बाद मिल्खा सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों ने कोरोना टेस्ट करवाया। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
परिवार के बाकी लोगों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव
वहीं मिल्खा सिंह ने एक बयान में कहा कि हमारे कुछ हेल्पर कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्यों की कोरोना जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि सिर्फ उनकी ही कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और परिवार के अन्य सदस्यों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव है। उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह से ठीक हूं और कोई बुखार या कफ नहीं है। मिल्खा सिेंह का कहना है कि उनके डॉक्टर ने बताया कि वे तीन चार दिन में ठीक हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें— सदमे में क्रिकेट जगत, इस भारतीय क्रिकेटर की कोरोना से मौत, 10 दिन पहले पिता को खोया, भाई भी पॉजिटिव

milkha_singh2.png
रिपोर्ट पॉजिटिव आने से चकित हैं मिलखा सिंह
मिल्खा सिंह ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद शेयर की। हालांकि वे अपनी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से वे चकित भी हैं। उनका कहना है कि बुधवार को उनकी कोविड टेस्ट की रिपोर्ट आई, जिसके बाद वे काफी चकित हैं क्योंकि कल ही तो उन्होंने जॉगिंग की थी। उनका कहना है कि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है और वे पूरी तरह से ठीक हैं।
यह भी पढ़ें— वनडे में 1000 रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं अंजुम चोपड़ा, 17 साल की उम्र में किया था डेब्यू

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में डोनेट किए थे 2 लाख रुपए
बता दें कि मिल्खा सिंह पांच बार एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं। वहीं 1960 के रोम ओलंपिक में 400 मीटर फाइनल में चौथे नंबर पर रहे थे। मिल्खा सिंह को फ्लाइंग सिख की उपाधि मिली हुई है। बता दें कि मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह गोल्फर हैं और दुबई में हैं। पिछले साल मिल्खा सिंह और उनके बेटे जीव मिल्खा सिंह ने कोविड-19 से लड़ाई के लिए 2 लाख रुपये का दान दिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो