बुधवार शाम को धोनी को पिच क्यूरेटर एसबी सिंह के साथ मैदान पर चर्चा करते हुए देखा गया। धोनी ने बाद में पिच का मुआयना भी किया। हालांकि एसबी सिंह का कहना था कि वह रूटीन दौरा था और इसका 16 से 20 मार्च के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से कोई लेना देना नहीं है।
सिंह का कहना था कि धोनी ने अपने गृह राज्य में होने वाले इस टेस्ट की तैयारियों का भी जायजा लिया। इससे पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि पूर्व भारतीय कप्तान धोनी कोलकाता से बंगलूरु जाएंगे, लेेकिन वह रांची लौट आये हैं।
भारत और आस्ट्रेलिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी पर है। जेएससीए स्टेडियम पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा।