scriptIPL 2017: गुजरात लायंस को मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से हराया | Patrika News

IPL 2017: गुजरात लायंस को मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से हराया

Published: Apr 16, 2017 07:54:00 pm

Submitted by:

balram singh

इससे पहले गुजरात लॉयंस ने मुंबई इंडियंस को 177 रनों का टारगेट दिया था। ब्रेंडन मैक्कुलम के अर्धशतक के अलावा दिनेश कार्तिक और जेसन रॉय ने अच्छी बल्लेबाजी की।

Mumbai Indians

Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजों के शानदार खेल से गुजरात लायंस को 6 विकेट से हरा दिया है। गुजरात के 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 4 विकेट खोकर ही जीत दर्ज की।
मुंबई की तरफ नीतीश राणा ने एक बार फिर गजब की बल्लेबाजी की। उन्होंने 36 गेंदों पर शानदार 53 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा 40 रन पर नाबाद रहे। वहीं पोलार्ड ने एक बार फिर धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 23 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली।
इससे पहले गुजरात लॉयंस ने मुंबई इंडियंस को 177 रनों का टारगेट दिया था। ब्रेंडन मैक्कुलम के अर्धशतक के अलावा दिनेश कार्तिक और जेसन रॉय ने अच्छी बल्लेबाजी की।

खतरनाक साबित हो रहे ब्रेंडन मैक्कुलम 64 रन) को लसिथ मलिंगा ने आउट किया। मैक्कुलम ने 44 गेंदों की पारी के दौरान तीन छक्के लगाए। गुजरात ने 99 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवाया।ईशान किशन (11 रन) को मैक्लेनघन ने 153 के स्कोर पर वापस भेजा।
दिनेश कार्तिक (नाबाद 48 रन, 26 गेंदों पर) और जेसन रॉय क्रीज (नाबाद 14 रन) आखिरी ओवर में शानदार खेल दिखाया। गुजरात लॉयंस के सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ और ब्रेंडन मैक्कुलम ने पारी की शुरुआत की। लेकिन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर स्मिथ (0) को मिशेल मैक्लेनघन की गेंद पर नीतीश राणा ने लपक लिया।
मैक्कुलम ने छठे ओवर में लसिथ मलिंगा को दो छक्के मारे। क्रुणाल पंड्या अपने पहले ओवर में किफायती रहे, तीन रन ही दिए। 81 के स्कोर पर कप्तान सुरेश रैना (28 रन) को हरभजन सिंह ने अपना शिकार बनाया। 
मुबई की ओर से मिशेल मैक्लेनघन ने 24 रन देकर 2 विकेट निकाले। भज्जी ने अपने कोटे के 4 ओवर में 22 रन दिए और एक विकेट लिया। लसिथ मलिंगा ज्यादा महंगे साबित हुए. उन्होंने 51 रन देकर एक विकेट लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो