scriptMI vs RPS: पुणे ने मुंबई को हराया, फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनीं | Patrika News

MI vs RPS: पुणे ने मुंबई को हराया, फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनीं

locationजयपुरPublished: May 17, 2017 12:31:00 am

Submitted by:

balram singh

पुणे की तरफ से राहुल त्रिपाठी और अजिंक्या रहाणे बल्लेबाजी करने आए। कई मैचों में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले त्रिपाठी आज निराश कर गए।

MI vs RPS

MI vs RPS

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने आईपीएल 2017 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही पुणे ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पुणे के 162 रन के जवाब में मुंबई 20 ओवर में 9 विकेट गवांकर 142 रन ही बना सकी।
162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत खराब रही। उनका पहला विकेट पांचवें ओवर में लेंडल सिमंस के रूप में लगा। सिमंस रन आउट हुए। सिमंस के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी एक (1) रन बनाकर चलते बने। उनको वॉशिंगटन सुंदर ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। वहीं, इसी ओवर में सुंदर ने अंबाती रायुडू को भी आउट कर दिया।
इसके बाद सुंदर ने कीरोन पोलार्ड को भी आउट कर दिया। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को फर्ग्यूसन ने आउट किया। शार्दुल ठाकुर ने तीसरी गेंद पर क्रुणाल पांड्या (15) और अंतिम गेंद पर पार्थिव पटेल (52) को आउट कर टीम को जीत तक पहुंचा दिया।
इस हार के साथ ही पुणे ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है तो वहीं मुंबई इंडियंस को फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका मिलेगा। कोलकाता और हैदराबाद के बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में खेलना होगा।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे सुपरजायंट्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खो कर 162 रन बनाए। अंतिम के ओवरों में धोनी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की।

पुणे की तरफ से राहुल त्रिपाठी और अजिंक्या रहाणे बल्लेबाजी करने आए। कई मैचों में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले त्रिपाठी आज निराश कर गए। वे अपना खाता भी नहीं खोल सके। उनके जाने के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ खेलने आए पर वे भी एक रन बनाकर चलते बने।
रहाणे और मनोज तिवारी ने अच्छी साझेदारी करते हुए टीम को संकट से बाहर निकाला। दोनों ने 80 रन की साझोदारी की। रहाणे 56 रन बनाने के बाद कर्ण शर्मा की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 43 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्का लगाया।
रहाणे के जाने के बाद एमएस धोनी बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने अंतिम के ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी की। धोनी ने 26 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। उनके साथी बल्लेबाज तिवारी ने 48 गेंदों पर 58 रन बनाए।
मुंबई की तरफ से मैक्लेघन, मलिंगा और कर्ण शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो