scriptक्रिकेटर को बार गर्ल से हुआ प्यार, इस तरह से मांगे फोन नंबर, पढ़ें उनकी पूरी लव स्टोरी | Patrika News

क्रिकेटर को बार गर्ल से हुआ प्यार, इस तरह से मांगे फोन नंबर, पढ़ें उनकी पूरी लव स्टोरी

Published: Jun 11, 2017 05:17:00 pm

Submitted by:

balram singh

जहां उनकी नजर एक लड़की पर पड़ी। उनको पहली ही नजर में उस लड़की से प्यार हो गया। वे सीधे ही लड़की के पास गए और उनसे फोन नंबर मांग लिए।

Mitchel mcclenaghan

Mitchel mcclenaghan

क्रिकेटरों की लव स्टोरी भी कमाल की होती हैं। किसी का शादीशुदा महिलाओं पर दिल आया तो किसी का फिल्म अभिनेत्रियों पर। कहते हैं ना प्यार कब और किससे हो जाए पता नहीं होता, ऐसा ही हुआ था न्यूजीलैंड के तूफानी गेंदबाज मिशेल मैक्लिंघन के साथ। उनकी लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। 
मिशेल मैक्लिंघन 2012 में अपने दोस्तों के साथ एक डांस बार में पहुंचे। जहां उनकी नजर एक लड़की पर पड़ी। मिशेल को पहली ही नजर में उस लड़की से प्यार हो गया। मिशेल सीधे ही लड़की के पास जाकर उनसे फोन नंबर मांग लिए। उस समय लड़की ने फोन नंबर देने से मना कर दिया। बाद में पता चला कि उस लड़की का नाम रिनी ब्राउन है। बाद में दोनों की लव स्टोरी शुरु हो गई औऱ दोनों आज भी साथ हैं। 
रिनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे एक लंबा-चौड़ा लड़का उनके करीब आकर उनसे उनका पर्सनल नंबर मांगने लगा। रिनी ने कहा कि मैं नहीं जानती थी कि वो इतने फेमस क्रिकेटर है। इसी वजह से मैंने उसे इग्नोर कर दिया। इसके बाद जब मुझे मेरी फ्रेंड्स ने उनके बारे में बताया तो मैं खुद उनके पास उनका नंबर लेने पहुंच गई। रिनी कहती हैं, बार में पहली मुलाकात के बाद कब हम दोनों इतनी करीब आ गए ये पता ही नहीं चला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो