scriptदेश को कई बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी देने वाले शहर के पास खुद का हॉकी ग्राउंड भी नहीं | Patrika News

देश को कई बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी देने वाले शहर के पास खुद का हॉकी ग्राउंड भी नहीं

locationमुरादाबादPublished: Oct 21, 2017 08:15:56 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

क्रिकेट की तरफ अत्यअधिक झुकाव रखने वाले युवाओं में राष्ट्रीय खेल हॉकी को जिंदा रखने का काम मुरादाबाद में पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है।

hockey tournament
मुरादाबाद: इन दिनों मुरादाबाद में अतहर खां हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देश भर की कई टीमें भाग ले रही हैं। लेकिन जिस ओलम्पिक ग्राउंड पर ये टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है। अगर उसे आप देख लेंगे तो हैरान रह जाएंगे। मिटटी और कंकड़ के ट्रैक पर यहां खिलाड़ी अपनी स्टिक घुमाते मिल जाएंगे। हॉकी फेडरेशन में भी इस टूर्नामेंट को जगह मिली हुई है। बावजूद अभी तक किसी ने भी हॉकी के नामी खिलाड़ी दे चुके इस ग्राउंड के लिए कभी ध्यान नहीं दिया। इसलिए अब आयोजक भी खासा निराश हैं।
क्रिकेट की तरफ अत्यअधिक झुकाव रखने वाले युवाओं में राष्ट्रीय खेल हॉकी को जिंदा रखने का काम मुरादाबाद में पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। मुरादाबाद के गवर्मेंट कॉलेज के ग्राउंड की स्थिति देखी जाए तो बहुत ही बदतर है। पिछली सरकारों ने हॉकी पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते हॉकी ग्राउन्ड की स्थिति में सुधार नहीं किया जा सका।
मुरादाबाद में हॉकी बचाने में लगे अतहर खां हॉकी टूर्नामेंट के सचिव इकबाल खान के अनुसार उनका प्रयास यहां के युवाओं का टेलेंट सुधारने का एक प्रयास है। गवर्मेंट कॉलेज के इस धूल मिट्टी भरे ग्राउंड ने एयरफोर्स सहित कई जगह पर खिलाड़ी दिए हैं, और तो और इन युवाओं को कोचिंग भी फ्री दी जाती है।
अब जो तीसरा गोल्ड कप टूर्नामेंट होने जा रहा है उसमें दो सेंट्रल यूनिवर्सिटी अलीगढ़ और जामिया से भी खिलाड़ी आ रहे हैं। कुल मिलाकर 16 टीमें भाग लेंगी, इन टीमों में कोलकाता सहित कई बड़े शहरों से खिलाड़ी शामिल होंगे। अगर सुविधाओं की बात की जाए तो ग्राउंड के हालात बयां कर देेंगे।
आयोजकों की मानें तो वे लगातर हॉकी की नर्सरी के लिए सुधार की मांग स्थानीय अधिकारियों के साथ राजनीतिक दलों और सरकारों से भी कर चुके हैं। लेकिन हालात जस के तस हैं। जबकि इस ग्राउंड पर कई नामी खिलाड़ी खेल चुके हैं। उसके बाद भी हॉकी ग्राउंड का ये हाल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो