scriptसाइकिल पर सवार हो दिया सेहत का सन्देश…देखिए तस्वीरें | Patrika News
खेल

साइकिल पर सवार हो दिया सेहत का सन्देश…देखिए तस्वीरें

8 Photos
7 years ago
1/8
50 किलोमीटर की रेस में 53 तथा 25 किलोमीटर की रेस में 83 प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें 11 महिलाएं भी शामिल हैं। रेस के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए।
2/8
रेस जीतने पर साइकिल तथा 40 ग्राम चांदी का सिक्का वहीं दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वालों को 30 व 20 ग्राम चांदी का सिक्का दिया गया।
3/8
सुबह 5 बजे से ही प्रतिभागी और आमजन पहुंचना शुरू हो गए। रेस में शहरवासियों में साइक्लिंग के प्रति जुनून नजर आया।
4/8
रेस का उद्देश्य यह था कि शहरवासी अपने छोटे-छोटे काम साइकिल चलाकर करें, इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, पर्यावरण प्रदूषित होने से बचेगा वरन सबसे बड़ा लाभ शहरवासियों को स्वास्थ्य लाभ होगा।
5/8
जो लोग दैनिक दिनचर्या में व्यायाम को समय नहीं दे पाते, वे साइक्लिंग के जरिए स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए बड़ा बदलाव कर सकते हैं।
6/8
यु‍वतियां भी रेस में शामिल हुई। उनमें भी रेस के प्रति उत्साह नजर आया।
7/8
बच्चे भी रेस में पीछे नहीं रहे, उन्होंने भी रेस में हिस्सा लिया।  
8/8
इस रेस में 50 किलोमीटर साइकिल चलाने वालों में तीन प्रतिभागी 50 वर्ष से अधिक आयु के रहे। इसमें अक्षय पारीक 62 वर्ष, आर पी पंचौली 57 और रोहिताश्व शृंगी 55 वर्ष शामिल थे।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.