खेल

National Sports Awads 2021: राष्ट्रपति रामनात कोविंद आज गोल्डेन ब्वॉय नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को देंगे राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

National Sports Awards 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज एक विशेष कार्यक्रम में साल 2021 के राष्ट्रीय खेल रत्म पुरस्कार खिलाड़ियों को देंगे. हर साल खेल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को केंद्रीय युवा कल्याण और खेल मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार दिया जाता है.

नई दिल्लीNov 13, 2021 / 03:20 pm

saurav Kumar

नीरज चोपड़ा

National Sports Awards 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज एक विशेष कार्यक्रम में साल 2021 के राष्ट्रीय खेल रत्म पुरस्कार खिलाड़ियों को देंगे. हर साल खेल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को केंद्रीय युवा कल्याण और खेल मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार दिया जाता है. इस साल यह अवार्ड आज दिए जाएंगे. यह अवार्ड एथेलेटिक्स में भारत को पहला गोल्ड दिलाने वाले गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा समेत कुल 12 खिलाडियों को दिए जाएंगे. इन सभी 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्नाचंद खेलरत्न पुरस्कार दिया जाएगा. वहीं 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा. वहीं कोचिंग के लिए 10 को द्रोणाचार्य अवार्ड और 5 खिलाड़यों को ध्यानचंद जीवनगौरव पुरस्कार दिए जाएंगे. संस्थाओं को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा.
इन्हें मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)
रवि कुमार (कुश्ती)
लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी)
पीआर श्रीजेश (हॉकी)
अवनि लेखारा (पैरा शूटिंग)
सुमित अंतिल (पैरा एथलेटिक्स)
प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन)
कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन)
मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग)
मिताली राज (क्रिकेट)
सुनील छेत्री (फुटबॉल)
मनप्रीत सिंह (हॉकी)
इन्हें दिया जाएगा अर्जुन पुरस्कार

अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स)
सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी)
शिखर धवन (क्रिकेट)
सीए भवानी देवी (तलवारबाजी)
मोनिका (हॉकी)
वंदना कटारिया (हॉकी)
संदीप नरवाल (कबड्डी)
हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब)
अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी)
अंकिता रैना (टेनिस)
दीपक पूनिया (कुश्ती)
दिलप्रीत सिंह (हॉकी)
हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी)
सुरेंद्र कुमार (हॉकी)
अमित रोहिदास (हॉकी)
बीरेंद्र लाकड़ा (हॉकी)
सुमित (हॉकी)
नीलकांत शर्मा (हॉकी)
हार्दिक सिंह (हॉकी)
विवेक सागर प्रसाद (हॉकी)
गुरजंत सिंह (हॉकी)
मनदीप सिंह (हॉकी)
शमशेर सिंह (हॉकी)
ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी)
वरुण कुमार (हॉकी)
सिमरनजीत सिंह (हॉकी)
योगेश कथूनिया (पैरा एथलेटिक्स)
निषाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन)
सिंहराज अधाना (पैरा निशानेबाजी)
भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस)
हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी)
और शरद कुमार (पैरा एथलेटिक्स)

द्रोणाचार्य अवार्ड से यह होंगे सम्मानित

टी. पी. औसेफ(एथलेटिक्स)
सरकार तलवार(क्रिकेट)
सरपाल सिंह(हॉकी)
आशान कुमार(कबड्डी)
तपन कुमार पाणिग्रही(तैराकी)
धाकृष्णन नायर पी (एथलेटिक्स)
संध्या गुरुंग(बॉक्सिंग)
प्रीतम सिवाच(हॉकी)
जय प्रकाश नौटियाल(पैरा शूटिंग)
सुब्रमण्यम रमन(टेबल टेनिस)


इन्हें दिया जाएगा मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
लेख केसी(बॉक्सिंग)
अभिजीत कुंते(चेस)
दविंदर सिंह गरचा(हॉकी)
विकास कुमार(कबड्डी)
सज्जन सिंह(कुश्ती)

Home / Sports / National Sports Awads 2021: राष्ट्रपति रामनात कोविंद आज गोल्डेन ब्वॉय नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को देंगे राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.