scriptPKL 2022 Auction: प्रो कबड्डी लीग में पवन सहरावत ने रचा इतिहास, बने लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी | Patrika News

PKL 2022 Auction: प्रो कबड्डी लीग में पवन सहरावत ने रचा इतिहास, बने लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी

locationनई दिल्लीPublished: Aug 06, 2022 04:20:59 pm

Submitted by:

Mohit Kumar

PKL 2022 Auction: प्रो कबड्डी लीग की नीलामी 5 अगस्त को शुरू हुई और पहले दिन ही कबड्डी के दिग्गज खिलाड़ी पवन सहरावत ने इतिहास रच दिया है। वह लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड प्रदीप नरवाल के नाम था।

PKL 2022: Pawan Kumar Sehrawat

PKL 2022: Pawan Kumar Sehrawat

PKL 2022 Auction: प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 की शुरुआत हो चुकी है। इसके लिए शुक्रवार को मुंबई में सीजन 9 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई। प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 नीलामी के पहले दिन ही पवन सहरावत ने इतिहास रचते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है। वह लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए है। स्टार रेडर पवन को तमिल थलाइवाज ने 2.26 करोड़ की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा। इसके साथ ही पवन प्रो कबड्डी लीग इतिहास के पवन सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही वह सीजन 9 में 2 करोड़ से अधिक की कीमत पर बिकने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड प्रदीप नरवाल के नाम था जिन्हें पिछले सीजन 1.65 करोड रुपए में यूपी योद्धा ने खरीदा था
4 खिलाड़ियों को मिली 1 करोड़ अधिक रकम

नीलामी के पहले दिन कुल 30 खिलाड़ियों को 12 फ्रेंचाइजी ने खरीदा। इसमें पवन के अलावा चार अन्य खिलाड़ी है, जो एक करोड़ से अधिक कीमत पर बिकने में कामयाब रहे। जिसमें विकास कंडोला 1.17 करोड़, फजल अतराचली 1.38 करोड़, और गुमान सिंह 1.21 करोड़ में बिके। विकास कंडोला को बेंगलुरु बुल्स ने खरीदा जबकि ईरानी डिफेंडर फजल को पुनेरी पलटन ने अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर गुमान सिंह को तमिल थलाइवाज ने अपने टीम में शामिल किया।


इसके अलावा पिछले साल के स्टार रेडर प्रदीप नरवाल को 90 लाख रूपए में गुजरात जाइंट्स ने खरीदा। लेकिन यूपी योद्धा ने फाइनल बिड मैच कार्ड का प्रयोग करते हुए उन्हें अपने साथ वापस जोड़ लिया। बता दें कि यह बिड कार्ड उसी तरह काम करता है जिस प्रकार आईपीएल में राइट टू मैच कार्ड होता है। इसमें नीलामी में बिकने वाले खिलाड़ी की कुल कीमत को फ्रेंचाइजी को चुकाना पड़ता है उस खिलाड़ी को वापस अपनी टीम में जोड़ने के लिए।
https://twitter.com/ImSachinKumbhar?ref_src=twsrc%5Etfw
इसके अलावा पहले दिन ईरान के मोहम्मद इस्माइल को 87 लाख में पुणेरी पलटन ने खरीदा जबकि आशीष को 45 लाख में यू मुंबा ने अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा डिफेंडर सुनील कुमार को 90 लाख में जयपुर पिंक पैंथर्स ने खरीदा। सुरेंद्र सिंह 35.5 लाख में यू मुंबा ने अपनी टीम के साथ जोड़ा।

यह भी पढ़ें

जानें कैसी दिखती थी 2018 एशिया कप में भारतीय टीम

बता दें कि सीजन 9 में कुल 12 टीमें खेलते हुए नजर आएंगी। जिसमें बंगाल वॉरियर्स, बेंगलुरू बुल्स, दबंग दिल्ली, जयपुर पिंक पैंथर्स, गुजरात जॉइंट्स, तमिल थलाइवाज, तेलुगू टाइटंस, यू मुंबा, हरियाणा स्टीलर्स, यूपी योद्धा, पटना पाइरेट्स और पुणेरी पलटन शामिल है। इस बार कब्बडी का यह सीजन अक्टूबर से लेकर दिसंबर में में खेला जाएगा। अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। लाइव मैच का आनंद आप स्टार स्पोर्ट्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ले सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो