scriptमैं तो मेडल ले आई पर हरियाणा सरकार कब पूरा करेगी अपना वादा: साक्षी मलिक | Patrika News

मैं तो मेडल ले आई पर हरियाणा सरकार कब पूरा करेगी अपना वादा: साक्षी मलिक

Published: Mar 05, 2017 06:14:00 am

Submitted by:

Kamlesh Sharma

रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक ने पदक जीतने के बाद इनाम की राशि अब तक न मिलने को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है।

Sakshi Malik‏

Sakshi-Malik

रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक ने पदक जीतने के बाद इनाम की राशि अब तक न मिलने को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है। 

24 वर्षीय साक्षी गत वर्ष रियो ओलंपिक में 58 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में देश के लिए कांस्य पदक जीती थी। इसके बाद हरियाणा सरकार ने उन्हें 2.5 करोड़ रुपए पुरस्कार राशि देने की घोषणा की थी। लेकिन अब साक्षी का कहना है कि उन्हें अभी तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। 
https://twitter.com/hashtag/Media_Announcements?src=hash
साक्षी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि मैंने पदक का अपना वादा पूरा किया, हरियाणा सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साक्षी को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की ब्रांड एंबेस्डर बनाये जाने की घोषणा की थी। 
https://twitter.com/cmohry
कांस्य पदक विजेता साक्षी ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि मेरे ओङ्क्षलपिक पदक जीतने के बाद हरियाणा सरकार द्वारा घोषणाएं क्या मीडिया के लिए ही थीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो