scriptधोनी की बैटिंग पर सवाल कर बुरे फंसे गांगुली, फैंस ने दिया करारा जवाब | Patrika News

धोनी की बैटिंग पर सवाल कर बुरे फंसे गांगुली, फैंस ने दिया करारा जवाब

locationरतलामPublished: Apr 13, 2017 05:32:00 pm

गांगुली ने कहा अगर चैपियंस ट्रॉफी के लिए टीम चुनने का मौका मिलता है तो मैं धोनी को जरुर सेलेक्ट करूंगा।

sourav ganguly

sourav ganguly

भारतीय क्रिकेट टीम को कई खिताबी मुकाबले में जीत दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जहां पुणे टीम के मालिक के साथ विवाद चल रहा है। तो वहीं पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने उन पर निशाना साधते हुए कहा है कि धोनी बेशक एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में चैम्पियन खिलाड़ी है। लेकिन ञ्ज-20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं है। 
जहां IPL 2017 की शुरुआत होते ही उन्हें फ्रेंचाइजी टीम पुणे की कप्तानी से हटाया गया। तो वहीं इन मैचों में उनका बल्ला अभी तक कुछ खास नहीं चल सका है। एक इंटरव्यू में गांगुली ने धोनी की क्षमता पर संदेह जताते हुए कहा कि हालांकि धोनी एक शानदार खिलाड़ी है कि लेकिन पिछले 10 सालों में आईपीएल में उनका केवल 1 ही अर्धशतक जड़ा है और यह सर्वश्रेष्ठ रिकार्ड नहीं है। इसलिए चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए उनकी अनदेखी नहीं हो सकती है। 
इसके साथ ही गांगुली ने कहा अगर चैपियंस ट्रॉफी के लिए टीम चुनने का मौका मिलता है तो मैं धोनी को जरुर सेलेक्ट करूंगा। गांगुली के इस बयान के बाद धोनी के चाहने वालों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर निशाने पर लेने लगे। तो वहीं धोनी के कई चाहने वालों ने गांगुली के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते दिखें। 
एक क्रिकेट फैन्स ने गांगुली को कहा कि गांगुली अचानक से लेजेंड सुपरस्टार बन गए हैं और ऐसा कर वो धोनी विरोधियों के हीरो बन गए हैं। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो