scriptSports News: Chhattisgarh's daughter Yashi conquered Everest | Sports News: छत्तीसगढ़ की बेटी याशी ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, 45 दिनों में फतह की विश्व की सबसे ऊंची चोटी | Patrika News

Sports News: छत्तीसगढ़ की बेटी याशी ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, 45 दिनों में फतह की विश्व की सबसे ऊंची चोटी

locationरायपुरPublished: May 18, 2023 01:25:16 am

Submitted by:

Dinesh Kumar

छत्तीसगढ़ की बेटी पर्वतारोही याशी जैन ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) पर चढऩे की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

cg news
1 अप्रैल को शुरू किया था अभियान

रायपुर. छत्तीसगढ़ की बेटी पर्वतारोही याशी जैन ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) पर चढऩे की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। रायगढ़ की याशी ने बुधवार की सुबह 5.45 बजे एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया है। देशभर के पर्वतारोहियों की 15 सदस्यीय टीम ने 1 अप्रैल को माउंट एवरेस्ट चढऩे का सफर शुरू किया था, जिसमें याशी जैन छत्तीसगढ़ की एकमात्र सदस्य थी। लगभग 45 दिनों में याशी ने एवरेस्ट फतह करने का सफर पूरा किया। याशी के सफलतापूर्वक एवरेस्ट फतह करने के अभियान को पूरा करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने और जैन समाज ने बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की बेटी के इस अभियान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उसके जाने से पूर्व याशी से मुलाकात के दौैरान 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.