खेल

स्मिथ IPL के बीच में ही अपनी टीम को छोड़कर छुट्टियां मनाने दुबई गए

इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। 19 अप्रैल को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से उन्होंने फैंस को इसकी जानकारी दी। ऐसा नहीं है कि वे अगले मैच में नहीं खेलेंगे।

Apr 20, 2017 / 11:11 pm

balram singh

स्टीव स्मिथ

धोनी की जगह राइजिंग पुणे सुपरजायंट के नए कप्तान बने स्टीव स्मिथ ने अपनी टीम को बीच मझदार में ही छोड़ दिया है। स्मिथ IPL के बीच में ही अपनी टीम को छोड़कर छुट्टियां मनाने दुबई चले गए हैं। 
इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। 19 अप्रैल को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से उन्होंने फैंस को इसकी जानकारी दी। ऐसा नहीं है कि वे अगले मैच में नहीं खेलेंगे।

बता दें कि अब पुणे का अगला मैच 22 अप्रैल को है। ऐसे में दो मैचों के बीच स्मिथ के पास 5 दिन का समय था। इस वजह से वे छुट्टी मनाने के लिए दुबई चले गए।
5 मैचों में 2 जीत और हार से पुणे अंक तालिका में नीचे से दूसरे नंबर पर चल रही है। अभी तक उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है। साथ ही टीम को एकजुट भी ऱख पाए हैं।

Home / Sports / स्मिथ IPL के बीच में ही अपनी टीम को छोड़कर छुट्टियां मनाने दुबई गए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.