scriptअजलन शाह कप हॉकी: भारतीय हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया | Patrika News

अजलन शाह कप हॉकी: भारतीय हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया

Published: Apr 30, 2017 03:57:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह और मिडफील्डर मंदीप सिंह के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय हॉकी टीम ने सुल्तान अजलान शाह कप में रविवार को खेले गए मैच अपने दूसरे राउंड रोबिन लीग मैच में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया।

अजलन शाह कप हॉकी:

Sultan Azlan Shah Cup Tournament

डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह और मिडफील्डर मंदीप सिंह के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय हॉकी टीम ने सुल्तान अजलान शाह कप में रविवार को खेले गए मैच अपने दूसरे राउंड रोबिन लीग मैच में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया। भारतीय टीम का पहला मैच शनिवार को ब्रीटेन के साथ 2-2 से ड्रॉ रहा था।
दोनों टीमों के बीच मैच की शुरुआत रोमांचक रही। टीम के कप्तान और गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और पहले क्वार्टर में प्रतिद्वंद्वी टीम के दो गोल विफल किए।
इसके बाद दूसरे हाफ में आगे बढ़ते हुए 24वें मिनट में मंदीप ने गोल दागकर भारतीय टीम का खाता खोला। इसके तीन मिनट बाद ही 27वें मिनट में हरमनप्रीत ने गोल कर भारत को 2-0 से बढ़त दिलाई। 
इसके साथ ही दूसरे क्वार्टर का समापन हुआ। तीसरे क्वार्टर में जहां न्यूजीलैंड ने गोल दागने की भरसक कोशिश की, वहीं भारत ने भी अपनी ओर से पूरा दम लगाया। हालांकि, इस क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ।
चौथे क्वार्टर की शुरुआत के बाद दूसरे मिनट में ही हरमनप्रीत (47वें मिनट) ने गोल कर भारत को न्यूजीलैंड पर 3-0 विजयी बढ़त दिला दी। भारतीय टीम के अनुभवी हॉकी खिलाड़ी एस.वी सुनील के करियर का यह 200वां अंतर्राष्ट्रीय मैच था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो