scriptTokyo Olympics 2020- Day 5 live: लेसर 6 में 12वें स्थान पर रहे विष्णु सरवनन | Patrika News

Tokyo Olympics 2020- Day 5 live: लेसर 6 में 12वें स्थान पर रहे विष्णु सरवनन

locationनई दिल्लीPublished: Jul 27, 2021 03:03:04 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

टोक्यो ओलंपिक 2020 का आज 5वां दिन है। भारत के लिए दिन की शुरुआत निशानेबाजी से हुई। 10 मीटर एयर पिस्टल के क्वालिफिकेशन राउंड में भारत की ओर से सौरभ चौधरी-मनु भाकर और अभिषेक वर्मा-यशस्विनी देसवाल की जोड़ी उतरी थी। पहले राउंड में टॉप पर रहने के बाद मनु-सौरभ की जोड़ी दूसरे राउंड में बाहर हो गई। वहीं, अभिषेक और यशस्विनी पहले राउंड में ही बाहर हो गए थे। वहीं टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। पूल ए के अपने तीसरे मुकाबले में भारत ने स्पेन को 3-0 से हराया।

vishnu.png
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो