नई दिल्लीPublished: Jul 29, 2021 05:22:55 pm
Mahendra Yadav
टोक्यो ओलंपिक का आज 7वां दिन है। आज के खेल की शुरुआत गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी और उदयन माने ने की। रोइंग में भारत के अरविंद और अर्जुन बी फाइनल में 5वें स्थान पर रहे। ओवरऑल वह 11वें स्थान पर रहे। एमसी मैरी कॉम आज रिंग में अपना दम दिखाएंगी। उनका मुकाबला दोपहर 3:36 बजे कोलंबिया की इंग्रिट लोरेना वालेंशिया से होगा। पीवी सिंधु ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं बॉक्सर सतीश कुमार अंतिम-8 में पहुंच गए हैं। हॉकी में भारत की पुरुष टीम ने अर्जेंटीना को 3-1 से हराया।