scriptTokyo Olympics 2020: हॉकी इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 4-3 से हराया, फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम | Patrika News

Tokyo Olympics 2020: हॉकी इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 4-3 से हराया, फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम

locationनई दिल्लीPublished: Jul 31, 2021 10:43:12 am

Tokyo Olympics 2020: हॉकी इंडिया ने पूल ए के अंतिम मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं।

india_womens_hockey.jpg

 

tokyo olympics 2020 भारतीय महिला हॉकी और साउथ अफ्रीका के बीच पुल ए का अंतिम मुकालबा खेला गया। इस मैच के पहले क्वार्टर में भारत की और से वंदना कटारिया ने 7 मिनट बाद ही गोल दाग दिया। इसके बाद दूसरे साउथ अफ्रीका की टीम की और से गोल दागकर वापसी की और मैच 1-1 से बराकर कर दिया। अगर भारत को क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करनी है तो यह मैच जरूर जीतना होगा। दूसरे क्वार्टर एक बार फिर वंदना कटारिया ने गोल दागकर भातर को 2-1 से बढ़त दिलाई। ये गोल दूसरे क्वार्टर में आया। 17वें मिनट में आया। लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम ने भारतीय टीम के डिफ्रेंस में सेंध लगाकर स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। लेकिन तीसरे क्वार्टर के शुरुआत में भारत गोल दागकर फिर 3-2 की बढ़त हासिल की। यह गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए नेहा ने 32वें मिनट में दागा। लेकिन तीसरे क्वार्टर में में भारत का खेल खराब रहा और साउथ अफ्रीका ने तीसरी गोल दागकर स्कोर 3—3 से बराबर कर लिया। आखिरी समय में वंदना कटारिया ने इस मैच की तीसरी गोल दागते हुए मैच में भारत को 4—3 से बढ़ता दिला दी। आखिरकार हॉकी इंडिया ओलंपिक के 9वें दिन भारतीय फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरी। हॉकी इंडिया ने साउथ अफ्रीका का ग्रुप ए के अंतिम मुकाबले में हरा दिया है। इस तरह से भारत के क्वार्टर फाइनल में पहुचंने की उम्मीद कायम है।

यह भी पढ़ें—tokyo olympics 2020 : तीरंदाजी में मेडल का सपना टूटा, अतनु दास हारकर बाहर

Tokyo Olympics 2020 में भारत की पुरुष हॉकी टीम का धमाल मचा रही है। भारत की महिला हॉकी टीम (India’s Womens Hockey Team) ने भी शुक्रवार को आयरलैंड (Ireland) को हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखी है। आयरलैंड के खिलाफ भारत की महिला हॉकी टीम ने अपना मुकाबला 1-0 से जीता। ये जीत भारत को चौथे क्वार्टर में मिली। मैच में जब आखिरी के 3 मिनट बचे थे तो भारत के लिए ये गोल रानी रामपाल (Rani Rampal) और नवनीत कौर की जुगलबंदी से हुआ। इस जीत के साथ भारत के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनीं। ओलिंपिक की टर्फ पर भारत की महिला हॉकी टीम को ये पिछले 41 साल में मिली पहली जीत है। इससे पहले उसने आखिरी बार 1980 के मास्को ओलिंपिक में जीत दर्ज की थी।

यह खबर भी पढ़ें:—Tokyo Olympic 2020 : सीमा का निराशाजनक प्रदर्शन, फाइनल में जाने का अभी भी मौका

 

पुरुष हॉकी टीम ने लगाई एक स्थान छलांग
वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक में एक स्थान की छलांग लगाकर नंबर—4 से 3 नंबर पर पहुंच गई है। भारत ने नीदरलैंड को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया है। भारत ने ग्रुप चरण के पिछले दो मुकाबले में स्पेन और ओलंपिक चैंपियन अर्जेटीना को हराया था। वहीं नीदरलैंड ने कनाडा को 4-2 से हराया और ग्रेट ब्रिटेन के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। भारतीय टीम ने 2286.043 अंकों के साथ सुधार किया है जबकि नीदरलैंड 2267.322 लेकर खिसक गई है। ऑस्ट्रेलिया 2628.515 अंक के साथ पहले और बेल्जियम 2606.499 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। ओलंपिक शुरू होने से पहले भारत 2223.458 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो