scriptTokyo Paralympics 2020: अवनि लेखरा ने गोल्ड के बाद जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत को दिलाया 12वां पदक | Patrika News

Tokyo Paralympics 2020: अवनि लेखरा ने गोल्ड के बाद जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत को दिलाया 12वां पदक

locationनई दिल्लीPublished: Sep 03, 2021 12:14:59 pm

शूटर अवनि लेखरा ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में 50 मीटर एयर राइफल में तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। यह उनका दूसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने अपने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था।

avani lekhara

avani lekhara

 

Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो पैरालंपिक में शुक्रवार के दिन भारत की शुरुआत अच्छी रही है। पहले प्रवीण कुमार ने हाई जंप में रजत पदक जीता तो अब अवनि लेखरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर एयर राइफल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। पैरालंपिक में अवनि का यह दूसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या 12 पहुंच गई है।

महज 19 साल की है अवनि लेखरा
अवनि लेखरा ने 50 मीटर एयर राइफल के 3P SH1 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। अवनि महज 19 साल की है। उन्होंने 50 मीटर एयर राइफल में 445.9 का स्कोर कर तीसरे स्थान पर रहने के साथ ही ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

यह खबर भी पढ़ें:—नीरज का खुलासा: टोक्यो ओलंपिक में फाइनल से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी नदीम ने ले लिया था उनका जेवलिन

दो बार रचा इतिहास
टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में अवनि लेखरा दो बार इतिहास रचने में कामयाब हो गई हैं। अवनि पैरालंपिक गेम्स में गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी थीं। अब वह पैरालंपिक में एक और मेडल जीतने में कामयाब हो गई हैं। पैरालंपिक में शुरुआत में अवनि ने 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 इवेंट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: नीरज चोपड़ा ने किया खुलासा: गोल्ड मेडल जीतने के बाद शरीर में हो रहा था तेज दर्द

पैरालंपिक में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत के एथलीट्स अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में कामयाब रहे हैं। अब तक भारतीय एथलीट 12 मेडल जीत चुके हैं, जिसमें 2 गोल्ड, 6 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज आए हैं। यह पैरालंपिक गेम्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले रियो ओलंपिक 2016 में भारत ने 2 गोल्ड समेत कुल 4 मेडल जीते थे। लेकिन इस बार भारत को हाई जंप इवेंट में ही कुल 4 मेडल मिल चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो