scriptTokyo Paralympics 2020: हाई जंप में प्रवीण कुमार ने जीता रजत पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई | Patrika News

Tokyo Paralympics 2020: हाई जंप में प्रवीण कुमार ने जीता रजत पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

locationनई दिल्लीPublished: Sep 03, 2021 12:42:50 pm

Tokyo Paralympics 2020: प्रवीण कुमार ने शुक्रवार के दिन शुरुआत में हाई जंप टी64 में भारत को रजत पदक दिलाया। प्रवीण ने 2.07 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर अपने नाम रजत पदक किया। वहीं भारत को 11वां मेडल दिलाया।

parveen_kumar.jpg

Tokyo Paralympics 2020: प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को टोक्यो पैरालंपिक खेलों के पुरुषों की हाई जंप टी64 में रजत पदक जीता। प्रवीण 2.07 की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ ग्रेट ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम-एडवर्डस के बाद दूसरे स्थान पर रहे, क्योंकि वह तीन कोशिशों में 2.10 मीटर की दूरी तय नहीं कर सके। प्रवीण का रजत पदक टोक्यो 2020 में भारत का 11वां पदक है, जिसमें 2 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। जोनाथन ब्रूम-एडवर्डस ने 2.10 मीटर की अंतिम छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि पोलैंड के मैसील लेपियाटो ने 2.04 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता।

 

https://twitter.com/hashtag/Paralympics?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवीण कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और अद्वितीय समर्पण का नतीजा है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार पर गर्व है। यह पदक उनकी कड़ी मेहनत और अद्वितीय समर्पण का नतीजा है। उन्हें बधाई। भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं।

 

https://twitter.com/hashtag/Tokyo2020?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

प्रवीण का पैरालंपिक में पहला पदक
प्रवीण का पैरालंपिक में यह पहला पदक है। उन्होंने इससे पहले 2019 विश्व पैरा एथलेटिक्स जूनियर चैंपियनशिप में पुरुष ऊंची कूद टी44 इवेंट में रजत पदक जबकि दुबई में इस साल हुए फाजा ग्रां प्री विश्व पैरा एथलेटिक्स में एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

दिलचस्प बात यह भी है कि प्रवीण को कुछ वर्षो पहले तक पैरा खेल या ऊंची कूद के बारे में कुछ पता नहीं था। उन्हें वॉलीबॉल में रूचि थी लेकिन एक बार उन्होंने ऊंची कूद प्रतियोगिता में भाग लिया और उन्हें एथलेटिक्स विशेषकर ऊंची कूद से लगाव हो गया।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: नीरज चोपड़ा ने किया खुलासा: गोल्ड मेडल जीतने के बाद शरीर में हो रहा था तेज दर्द

प्रवीण ने हाई जंप टी64 में भाग लिया
प्रवीण कुमार टी44 क्लास के विकार में आते हैं लेकिन वह टी64 स्पर्धा में भी हिस्सा ले सकते हैं। टी44 उन खिलाड़ियों के लिए है, जिन्हें पैर का विकार हो, उनके पैर की लंबाई में अंतर हो, उनकी मांसपेशियों की क्षमता प्रभावित हो जिससे उनके पैर के मूवमेंट पर असर होता है। भारत का टोक्यो पैरालंपिक में प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ होने वाला है, जिसमें देश ने अभी तक 2 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य पदक जीत लिए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो