खेल

Tokyo Paralympics 2020: विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत को तीसरा पदक

Tokyo Paralympics 2020 में भारतीय डिस्कस थ्रोअर विनोद कुमार ने अपने 5वें प्रयास में 19.91 का थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Aug 29, 2021 / 06:31 pm

भूप सिंह

Tokyo Paralympics 2020 में रविवार का दिन भारत के लिए खुशियों भरा रहा है। पहले टेबिल टेनिस में भाविनाबेन पटेल ने सिल्वर मेडल जीता इसके बाद हाई जंप टी-47 में निषाद कुमार और अब डिस्क्रस थ्रो में विनोद कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। इस तरह से रविवार के दिन भारत के खाते में पैरालंपिक से 3 मेडल आए 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज। विनोद कुमार ने यह मेडल पांचवें प्रयास में 19.91 मीटर का थ्रो कर अपने नाम किया है।

विनोद कुमार ने ऐसे जीता ब्रॉन्ज
विनोद कुमार ने पहले प्रयास में 17.46 मीटर का थ्रो किया। इसके बाद दूसरे प्रयास में 18.32 मीटर, तीसरे प्रयास में 17.80 मीटर, चौथे प्रयास में 19.12 मीटर, पांचवें में 19.91 और छठे प्रयास में 1981 मीटर का थ्रो किया। इसी के साथ भारत के खाते में रविवार के तीसरा मेडल आया।

पैरालंपिक के 5 दिन के हाईलाइट्स
1. भाविनाबेन पटेल ने टेबिल टेनिस में सिल्वर मेडल जीता। इस मुकाबले भावना, चीन की झोउ यिंग से हार गईं। भाविनाबेन पैरालंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय टेबिल टेनिस खिलाड़ी हैं।
2.निषाद कुमार ने पुरुषों के टी46/47 में उंची कूद में 2.06 मीटर का हाई जंप लगाकर सिल्वर मेडल जीता।
3. विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में अपने 5वें प्रयास में 19.91मीटर का थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Home / Sports / Tokyo Paralympics 2020: विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत को तीसरा पदक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.