गौरतलब है कि इस समय देश में गाय को लेकर जोरदार बहस जारी है। इसके लिए कई लोगों की जान भी जा चुकी है। देश में इस समय भाजपा पर गाय को लेकर राजनीति करने के आरोप लगते रहते हैं।
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक गुजरात के राबड़ी समाज द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में आयोजकों ने विजेता को गाय देने का फैसला किया है ताकि गाय के महत्व को लोगों तक पहुंचाया जा सके। गुजरात में राबड़ी समाज मुख्य रूप से चरवाहे हैं और इनका गोवंश से गहरा संबंध है।
टूर्नामेंट के आयोजक प्रकाश राबड़ी ने कहा कि हम इस खेल के माध्यम से लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि गाय का हमारे जीवन में अहम स्थान है। हमारे समाज ने हमेशा ही मवेशियों की रक्षा की है क्योंकि यह हमारे जीने का साधन हैं।