scriptवीडियो- अफरीदी ने पाकिस्तानियों का दिल तोड़ जीत लिया 150 करोड़ भारतीयों का दिल | Patrika News

वीडियो- अफरीदी ने पाकिस्तानियों का दिल तोड़ जीत लिया 150 करोड़ भारतीयों का दिल

locationनई दिल्लीPublished: Feb 10, 2018 11:33:11 am

Submitted by:

Ravi Gupta

फ्रैंडली टी-20 मैच के दौरान उन्होंने भारतीय झंडे की इज्जत बचाई…

shahid afridi
हाल ही में शाहिद अफरीदी ने कुछ ऐसा किया जिससे उन्होंने करोड़ों भारतीयों का न सिर्फ दिल जीता बल्कि भारतीय झंडे के लिए खड़े भी हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानियों की परवाह न करते हुए एक भारतीय फैंस से कहा कि वो पहले अपने देश का झंडा ठीक करें तभी वो फोटो क्लिक कराएंगे। शाहिद अफरीदी के इस कदम के बाद कई भारतीय उनकी तारीफ कर रहे हैं। वह इसलिए क्योंकि उन्होंने देश की शान कहे जाने वाले झंडे को ठीक तरह से करवा कर फिर उसके साथ फोटो ली।
https://twitter.com/Nibrazcricket/status/962004645806718977?ref_src=twsrc%5Etfw
हालांकि इस वीडियो को पूरा देखने पर पता चलता है कि बेशक अफरीदी ने भारत का झंडा ठीक करवा दिया हो, लेकिन वह चाहकर भी पाकिस्तानी झंडे को सीधा नहीं कर पाए। वीडियो के लास्ट में एक पाकिस्तानी फैन ने पाकिस्तानी झंडे को टेढ़ा टांगा हुआ था। स्विटजरलैंड में हुए इस फ्रैंडली मैच में कई देशों के पूर्व खिलाड़ियो ने भाग लिया था। जिसमें भारत की तरफ सी वीरेंद्र सहवाग भी थे। इस दो दिन इवेंट मैच में डायमंड इलेवन और रॉयल्स इलेवन नाम की दो टीमों ने 8 और 9 फरवरी को 2, टी-20 मैच खेले। डायमंड इलेवन के कप्तान अपने वीरू और रॉयल्स के कप्तान शाहिद अफरीदी थे। 2 दिन की इस सीरीज को रॉयल्स ने 2-0 से जीत लिया।
https://twitter.com/stmoritz_ch/status/961546756323463169?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो