scriptबिग बी के बाद मुल्तान के सुल्तान सहवाग हुए ‘काबिल’ ऋतिक के कायल | Patrika News

बिग बी के बाद मुल्तान के सुल्तान सहवाग हुए ‘काबिल’ ऋतिक के कायल

locationकवर्धाPublished: Jan 28, 2017 09:37:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर अपनी बातों से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार सहवाग ने ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल को लेकर ट्वीट किया है।

Kaabil

Kaabil

वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर अपनी बातों से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार सहवाग ने ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल को लेकर ट्वीट किया है। वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में रिलीज़ हुई ‘काबिल’ फ़िल्म देखी और जमकर तारीफ भी की। इसके बारे में उन्होंने ट्वीट किया है। 
‘काबिल’ वंडरफुल फ़िल्म है और इसमें ऋतिक रोशन की बेहतरीन परफॉर्मेंस है। वीरेंद्र सहवाग भी ऋतिक की काबिलियत के कायल हो गए हैं। सहवाग के इस ट्वीट का जवाब भी ऋतिक ने शुक्रिया कहते हुए दिया है। 
https://twitter.com/iHrithik/status/825010631938027520
इससे पहले फिल्म में ऋतिक के काम की तारीफ करते हुए अमिताभ बच्चन ने भी पोस्ट किया था।

https://twitter.com/SrBachchan/status/824687427797213184
https://twitter.com/iHrithik/status/824694334234750981
सुनील शेट्टी ने इसे आउटस्टैन्डिंग फिल्म बताते हुए लिखा।।।

https://twitter.com/hashtag/Kaabil?src=hash
आपको बता दें कि 25 जनवरी को रिलीज़ हुई काबिल में ऋतिक रोशन और यामी गौतम ने अभिनय किया है। साथ ही 25 जनवरी को इस साल का सबसे बड़ा क्लैश हुआ।इस दिन शाहरुख़ ख़ान की ‘रईस’ और रितिक रोशन की ‘काबिल’ रिलीज़ हुई थीं।
 यह विवाद दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में ऋतिक की फिल्म को कम स्क्रीन मिलने से नाराज उनके पिता राकेश रोशन ने कहा था वो इस रवैये से इतने आहत हुए हैं कि चाहते हैं इंडस्ट्री छोड़ दें। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो