1) अंजू बॉबी जार्ज
इस नाम से आप सभी को परीचित होंगे। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे पहला पदक अंजू बॉबी जार्ज ने हासिल किया था। ये मुकाम उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2003 में हासिल किया था। आपको बता दें अंजू ने लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। साल 2003 से पहले कभी भी भारत के लिए किसी ने पदक हासिल नहीं किया था। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार 1983 में किया गया था।
यह भी पढ़ें
World Athletics Championships: नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
2) नीरज चोपड़ा
नीरज चोपड़ा ने भी अब अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में सिल्वर जीतकर नीरज ने अपने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने ये पदक मेन्स जेवलिन थ्रो में हासिल किया। नीरज ने पहली बार इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। साल 2003 के बाद भारत के नाम कभी कोई पदक नहीं आया। 19 साल बाद ये कारनामा नीरज चोपड़ा ने किया है। नीरज पहले भारतीय पुरुष एथलीट हैं जिन्होंने इस चैंपियनशिप में कोई मेडल जीता है।