scriptWWE superstar the rock brother Roman Reigns Unknown facts | Roman Reigns फर्नीचर की दुकान पर करते थे काम, द रॉक से है गहरा रिश्ता | Patrika News

Roman Reigns फर्नीचर की दुकान पर करते थे काम, द रॉक से है गहरा रिश्ता

Published: Jan 12, 2022 02:00:04 pm

Submitted by:

Prabhat sharma

रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE के टॉप सुपरस्टार्स में से एक हैं। रोमन रेंस रेसलर द रॉक के कजन ब्रदर हैं। रोमन रेंस के बारे में यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि रेसलिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले इस दिग्गज रेसलर ने फर्नीचर हाउस में भी काम किया हुआ है।

wwe_superstar_the_rock_brother_roman_reigns_unknown_facts.jpg
Roman Reigns
रोमन रेंस (Roman Reigns) रेसलिंग की दुनिया का ऐसा नाम जिसने बेहद कम समय में सुर्खियां बटोरीं और फैंस के दिलों पर राज करने लगा। रोमन रेंस की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है इसी वजह से अक्सर फैंस के मन में उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल उठते रहते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने की कोशिश करेंगे रोमन रेंस की लाइफ से जुड़े वो किस्से जिसे बेहद ही कम लोग जानते हैं। रोमन रेंस का असली नाम लिटी जोसेफ एनोआई है। रोमन रेंस रेसलर द रॉक के कजन ब्रदर हैं। रोमन रेंस ने 2010 में रेसलिंग डेब्यू किया और महज कुछ सालों की मेहनत के बाद उन्होंने रेसलिंग की दुनिया में जो रिकॉर्ड कायम किए वो काबिले तारीफ है। रोमन रेंस ने WWE में एंट्री से पहले 1 साल तक फर्नीचर की दुकान पर काम किया था।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.