scriptयोगेश्वर-अमित सहित 16 पहलवान विश्व चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम | Patrika News

योगेश्वर-अमित सहित 16 पहलवान विश्व चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम

Published: Jul 08, 2015 08:00:00 am

Submitted by:

satyabrat tripathi

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की चयन समिति ने इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में हुए परीक्षण सत्र के आधार पर ग्रीको रोमन एवं फ्री स्टाइल श्रेणियों के लिए पहलवानों की चयन किया।

ओलम्पिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और राष्ट्रमंडल खेलों के मौजूदा चैम्पियन अमित कुमार सहित 16 पुरुष पहलवानों का  विश्व चैम्पियनशिप के लिए मंगलवार को चयन किया गया। विश्व चैम्पियनशिप सात से 12 सिंतबर के बीच लास वेगास में खेला जाएगा।

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की चयन समिति ने इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में हुए परीक्षण सत्र के आधार पर ग्रीको रोमन एवं फ्री स्टाइल श्रेणियों के लिए पहलवानों की चयन किया।


योगेश्वर ने 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल वर्ग में एशियाई चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता अमित धनखड़ को 6-3 से हराया, जबकि 74 किलोग्राम वर्ग में ओलम्पिक खेल चुके नरसिंह यादव ने परवीन राणा को 6-5 से हरा दिया।


विश्व चैम्पियनशिप (2013) के 57 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक विजेता रहे अमित कुमार ने संदीप तोमर को हराकर आगामी विश्व चैम्पियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की की।


एशियाई खेलों-2014 के पदक विजेता मौसम खत्री (97 किलोग्राम) ने सत्यव्रत काडियान को 6-0 से हराकर अपनी जगह सुनिश्चित किया।

चयनित पहलवान :

फ्री स्टाइल – अमित कुमार (57 किलोग्राम), सोनू (61 किलोग्राम), योगेश्वर दत्त (65 किलोग्राम), अरुण (70 किलोग्राम), नरसिंह यादव (74 किलोग्राम), नरेश कुमार (86 किलोग्राम), मौसम खत्री (97 किलोग्राम)), सुमीत (125 किलोग्राम)।

ग्रीको रोमन – रविंदर सिंह (59 किलोग्राम), दीपक (66 किलोग्राम), एम. रफीक (71 किलोग्राम), गुरप्रीत सिंह (75 किलोग्राम), हरप्रीत सिंह (80 किलोग्राम), मनोज कुमार (85 किलोग्राम), हरदीप (98 किलोग्राम), नवीन (130 किलोग्राम)।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो