scriptयूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने किया कमाल, 8 गोल्ड सहित जीते 15 मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई | Patrika News

यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने किया कमाल, 8 गोल्ड सहित जीते 15 मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई

locationनई दिल्लीPublished: Aug 16, 2021 10:10:12 am

Submitted by:

Mahendra Yadav

विश्व तीरंदाजी यूथ चैम्पियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने 8 गोल्ड, 5 कांस्य और 2 सिल्वर जीते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उपराष्ट्रपति ने भी इन भारतीय तीरंदाजों को बधाई दी।

indian_archers.png
टोक्यो ओलंपिक के बाद अब पौलेंड में चल रही युवा तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भी भारत के खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। पौलेंड के व्रोक्लो में चल रही इस चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 15 मेडल अपने नाम किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उपराष्ट्रपति ने भी इन भारतीय तीरंदाजों को बधाई दी। विश्व तीरंदाजी यूथ चैम्पियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने 8 गोल्ड, 5 कांस्य और 2 सिल्वर जीते हैं। रविवार को अंडर 18 रिकर्व वर्ग में इन भारतीय तीरंदाजों ने दो स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते हैं।
रिकर्व और कंपाउंड वर्ग में हासिल किए पांच गोल्ड मेडल
भारतीय पुरुष टीम ने 5—3 से फ्रांस को हराया। वहीं मिश्रित युगल टीम ने जापान पर 6—2 से जीत दर्ज की है। वहीं भारतीय तीरंदाजों ने महिला टीम, व्यक्तिगत और पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में भी तीन कांस्य पदक जीते। इसके अलावा भारतीय टीम ने रिकर्व और कंपाउंड वर्ग में भारत ने पांच स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक जीते। इस टूर्नामेंट में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। इसके अलावा भारत के खिलाड़ी अंडर 21 वर्ग में भी तीन स्वर्ण और एक कांस्य की दौड़ में है ।
यह भी पढ़ें— आईओए ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

https://twitter.com/narendramodi/status/1426945842456367106?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Archery?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
कैडेट पुरुष टीम में बिशाल चांगमाइ, अमित कुमार और विकी रूहाल की टीम ने फ्रांस को 53— 50, 56—54, 55—57, 54—54 से हराया। चांगमाइ ने तमन्ना के साथ मिश्रित वर्ग में भी जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने कजाकिस्तान के झांगबाइरबे को 6—4 से हराकर व्यक्तिगत वर्ग में भी कांस्य पदक जीता। भारतीय खिलाड़ियों के इस बेहतरीन प्रदर्शन पर पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी बधाई दी हैं।
पीएम मोदी ने की तारीफ
विश्व युवा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारतीय तीरंदाजों की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए भारतीय दल के प्रदर्शन की सराहना की। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा,’व्रोक्लो में चल रही विश्व युवा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारतीय दल ने आठ स्वर्ण समेत 15 पदक जीतकर हमें गौरवान्वित किया है। टीम को बधाई और भविष्य के लिये शुभकामनाएं। उम्मीद है कि इससे युवाओं को तीरंदाजी में भाग लेने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।’
यह भी पढ़ें— ओलंपिक में हंगामा करने के लिए विनेश फोगाट ने मांगी माफी, फिर भी खेलना मुश्किल!

उपलब्धि पर गर्व: उपराष्ट्रपति
वहीं उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू ने भी भारतीय तीरंदाजों की इस उपलब्धि पर ट्वीट करते हुए बधाई दी। उन्होंने लिखा,’भारत के युवा तीरंदाजों को व्रोक्लो में हई यूथ तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में 8 गोल्ड सहित कुल 15 मेडल जीतने पर बहुत बधाई। देश को इन तीरंदाजों की उपलब्धि पर गर्व है।’

ट्रेंडिंग वीडियो