चंडीगढ़. युवराज सिंह और हेजल कीच फतेहगढ़ साहिब में शादी के बंधन में बंध गए। खास लोगों की मौजूदगी में आनंद कारज की रस्म पूरी हुई। शादी के दौरान युवी ने मां का दिया रानी हार पहन रखा था। वे ससुराल पक्ष की ओर से मिले मेहरून कलर की शेरवानी में थे। हेजल कीच ने भी इसी कलर का लहंगा पहन रखा था। बता देंक कि बुधवार की सुबह हल्दी की रस्म हुई। जबकि होटल ललित में मंगलवार को मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। इसमें टीम इंडिया के कई प्लेयर्स शामिल हुए। नीचे देखें शादी की फोटोज Fatehgarh Sahib (Punjab): Yuvraj Singh at Gurdwara Fatehgarh Sahib for his wedding ceremony pic.twitter.com/ShninqBIQA— ANI (@ANI_news) November 30, 2016 दिल्ली में होगा रिसेप्शन, युवी ने शेयर की फोटो – शादी का रिसेप्शन दिल्ली में छतरपुर के एक फॉर्म हाउस में है। इसके लिए हेजल ने पीच और गोल्डन कलर की शिफॉन साड़ी तैयार करवाई है।– बता दें कि शादी से पहले युवी ने अपनी सेल्फी भी शेयर की। फ्रेम में उनके बेस्ट फ्रेंड एक्टर अंगद बेदी थे।