श्री गंगानगर

आखिर मांगी विद्युत निगम के कर्मचारियों की मांगें, पांच दिन से चल रही हड़ताल समाप्त

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

श्री गंगानगरSep 21, 2018 / 09:54 pm

jainarayan purohit

आखिर मांगी विद्युत निगम के कर्मचारियों की मांगें, पांच दिन से चल रही हड़ताल समाप्त

श्रीगंगानगर.
विद्युत निगम के तकनीकी कर्मचारी-अधिकारियों की मांगे मानने के साथ पांच दिन से चल रहा इन कर्मियों का आंदोलन समाप्त हो गया है। जयपुर में चल रहा महापड़ाव शुक्रवार को समझौते के साथ समाप्त कर दिया गया। इसी के साथ श्रीगंगानगर वृत में ५० से अधिक तकनीकी कर्मचारी शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद काम पर लौट आए। शेष कर्मचारियों के शनिवार को काम पर लौटने की संभावना जताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले पांच दिन से श्रीगंगानगर सहित राज्य भर में विद्युत निगम के तकनीकी कर्मचारी-अधिकारी सामूहिक अवकाश पर चल रहे थे। इस कारण जिले के विद्युत निगम के ऑफिसों में आमजन का कोई काम-काज नहीं हो रहा था। जिले में कई जगह बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई थीं।
विद्युत निगम के एसई केके कस्वां ने बताया कि दो दिन में विद्युत निगम में काम-काज सामान्य हो जाएगा। सभी कार्मिक काम पर लौट आएंगे। निगम की हड़ताल में श्रीगंगानगर से शिवप्रकाश गोस्वामी, विकास बिश्नोई, सूरतगढ़ थर्मल से मधुसूदन सिहाग, पंकज जोशी, तकनीकी कर्मचारी दयानंद वर्मा व राकेश झाझड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विद्युत निगम के तकनीकी कर्मचारी-अधिकारियों की मांगे मानने के साथ पांच दिन से चल रहा इन कर्मियों का आंदोलन समाप्त हो गया है। जयपुर में चल रहा महापड़ाव शुक्रवार को समझौते के साथ समाप्त कर दिया गया। इसी के साथ श्रीगंगानगर वृत में ५० से अधिक तकनीकी कर्मचारी शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद काम पर लौट आए। शेष कर्मचारियों के शनिवार को काम पर लौटने की संभावना जताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले पांच दिन से श्रीगंगानगर सहित राज्य भर में विद्युत निगम के तकनीकी कर्मचारी-अधिकारी सामूहिक अवकाश पर चल रहे थे। इस कारण जिले के विद्युत निगम के ऑफिसों में आमजन का कोई काम-काज नहीं हो रहा था। जिले में कई जगह बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई थीं। विद्युत निगम के तकनीकी कर्मचारी-अधिकारियों की मांगे मानने के साथ पांच दिन से चल रहा इन कर्मियों का आंदोलन समाप्त हो गया है।

Home / Sri Ganganagar / आखिर मांगी विद्युत निगम के कर्मचारियों की मांगें, पांच दिन से चल रही हड़ताल समाप्त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.