script25 फरवरी से आ रहे जमात के लोग, पुलिस व चिकित्सा विभाग में हडक़ंप, अब तक 14 का पता लगा | 14 People Returned From Nizamuddin Markaz Delhi Found Sri In Ganganaga | Patrika News

25 फरवरी से आ रहे जमात के लोग, पुलिस व चिकित्सा विभाग में हडक़ंप, अब तक 14 का पता लगा

locationश्री गंगानगरPublished: Apr 01, 2020 04:37:03 pm

Submitted by:

abdul bari

दिल्ली में हुए तब्लीगी जमात ( Nizamuddin markaz Delhi ) में श्रीगंगानगर से भी करीब 20 लोगों के जाने की सूचना पर पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने इनमें से करीब 14 लोगों का पता लगाया गया है। जिनमें से चार की जांच कराई गई है। शेष लोगों का पता लगाया जा रहा है। ( Coronavirus In Rajasthan )

श्रीगंगानगर.

दिल्ली में हुए तब्लीगी जमात ( Nizamuddin markaz Delhi ) में श्रीगंगानगर से भी करीब 20 लोगों के जाने की सूचना पर पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने इनमें से करीब 14 लोगों का पता लगाया गया है। जिनमें से चार की जांच कराई गई है। शेष लोगों का पता लगाया जा रहा है।

पुरानी आबादी इलाके में 12 लोग मिले ( Coronavirus In Rajasthan )

सीओ सिटी इस्माइल खान ने बताया कि यहां 25 फरवरी को 8 व्यक्ति आए थे। जो घरों व मस्जिदों में रह रहे हैं। इसके बाद 12 मार्च को चार जने और यहां आए थे। इनमें से दो बाद में चले गए थे। अब 20 मार्च को कुछ और व्यक्तियों के यहां पहुंचने की जानकारी मिली है। यह लोग उत्तरप्रदेश के देवबंद से आना बता रहे हैं। कुछ दिल्ली भी गए थे। पुरानी आबादी इलाके में 12 लोग मिले हैं। इनमें से चार जने नए हैं। जवारहनगर एरिया में इन्दिरा चौक के पास भी कुछ लोगों की जानकारी मिली है। इनका पुलिस पता लगा रही है।
अन्य जिलों में भी पाए गए जमात के लोग

गौरतलब है कि दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात (Tabligi Jamat ) के मरकज में शामिल होकर लौटे जमात के लोगों के राजस्थान में आने की खबर से राज्य प्रशासन में हड़कंप मच गया है। चूरू, उदयपुर, अजमेर , टोंक और बाड़मेर में लौट कर आए तब्लीगी जमात के लोगों को प्रशासन चिन्हित कर रहा है। इन लोगों की पहचान करके जिला प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण को लेकर स्क्रीनिंग भी करवाई गई है। अलग-अलग जगह से इनके सैंपल जुटाकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। साथ ही इनको मॉनिटरिंग कर आइसोलेशन में रखा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो