श्री गंगानगर

वैन ने मारी कार को पीछे से टक्कर, कार चालक घायल

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/

श्री गंगानगरFeb 22, 2019 / 08:11 pm

jainarayan purohit

वैन ने मारी कार को पीछे से टक्कर, कार चालक घायल

-नरमे का व्यापारी है घायल व्यक्ति
मिर्जेवाला.
क्षेत्र में स्टेट हाइवे संख्या सात बी पर शुक्रवार शाम वैन ने कार को पीछे से टक्कर मारी। इससे आगे चल रही कार सामने पेड़ से टकरा गई और चालक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरमा व्यापारी अबोहर निवासी सुरजीतसिंह स्टेट हाइवे संख्या सात बी पर किसी कार्य से कार में जा रहा था। कार वह स्वयं ही चला रहा था।
इस दौरान पीछे चल रही वैन ने उसकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर सामने पेड़ में जा टकराई। इससे कार चला रहा सुरजीत सिंह घायल हो गया। उसके हाथ पर चोट आई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को संभाला।
इस दौरान कार सवार घायल सुरजीतसिंह हाथ में चोट होने के बावजूद किसी तरह से घटना स्थल से अन्य वाहन पर सवार होकर श्रीगंगानगर के लिए रवाना हो गया। पुलिस को सूचना मिलने पर मटीली राठान थाना प्रभारी नाहर सिंह मौके पर पहुंचे तथा वैन चालक को मटीली राठान थाना ले आए। अब तक दोनों पक्षों की ओर से इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। इस दौरान दोनों वाहन भी सडक़ किनारे ही खड़े हैं।

Home / Sri Ganganagar / वैन ने मारी कार को पीछे से टक्कर, कार चालक घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.