21 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन: संयुक्त मोर्चा ने ढोल बजाकर मुख्य बस स्टैंड पर किया विरोध-प्रदर्शन
श्री गंगानगरPublished: Nov 19, 2022 05:59:06 pm
-वक्ताओं ने कहा कि सरकार जाग नहीं रही,इसलिए कार्मिकों को ढोल बजाने को मजबूर


21 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन: संयुक्त मोर्चा ने ढोल बजाकर मुख्य बस स्टैंड पर किया विरोध-प्रदर्शन
21 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन: संयुक्त मोर्चा ने ढोल बजाकर मुख्य बस स्टैंड पर किया विरोध-प्रदर्शन -वक्ताओं ने कहा कि सरकार जाग नहीं रही,इसलिए कार्मिकों को ढोल बजाने को मजबूर श्रीगंगानगर.राजस्थान रोडवेज श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे की ओर से शनिवार सुबह 11 से 12 बजे तक एक घंटा के लिए मुख्य बस स्टैंड पर ढोल बजाओ,सरकार जगाओ के तहत ढोल बजाकर कार्मिकों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए और सातवें चरण के तहत राज्य भर में ढोल बजाकर रोडवेज कर्मियों ने विरोध किया है।
गौरतलब है कि "रोडवेज बचाओ -रोजगार बचाओ" संकल्प के साथ 21 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को जयपुर मैं रैली निकाली गई थी। प्रदेशव्यापी हड़ताल के तहत नौ चरणों में 20 सितंबर 2022 से शुरू किए गए आंदोलन के तहत रोडवेज कर्मियों का आंदोलन चल रहा है। इस रैली में श्रीगंगानगर व अनूपगढ़ आगार के कार्मिक काफी संख्या में शामिल हुए थे।
नहीं सुनी रही सरकार मांगे
इस प्रदर्शन में राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के मनोज सुथार ने बताया कि इस मौक पर इकबाल सिंह,हरिकृष्ण यादव,मनोहर लाल महिया,कुलदीप सिंह,जसविंद्र सिंह बूट्टर,अवतार सिंह,व तारा सिंह आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन के बूटा सिंह,जोगेंद्र सिंह मनजीत सिंह फौजी सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से मोर्चा ने 21 सूत्री मांगों का मांग पत्र राज्य सरकार तक भिजवा रखा है। लेकिन अभी तक सरकार इन मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।