scriptधूमधाम से निकली अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा, बैंड की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे बालक-बालिकाएं | Agrasen Maharaj's procession came out with pomp, boys and girls | Patrika News
श्री गंगानगर

धूमधाम से निकली अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा, बैंड की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे बालक-बालिकाएं

शहर में बारिश के बावजूद उत्साहित नजर आए लोग

श्री गंगानगरSep 28, 2019 / 11:25 pm

Raj Singh

धूमधाम से निकली अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा, बैंड की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे बालक-बालिकाएं

धूमधाम से निकली अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा, बैंड की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे बालक-बालिकाएं

श्रीगंगानगर. शहर में शनिवार दोपहर बाद एकाएक आई बारिश के बीच महाराज अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था अडिग नजर आई। वाहनों पर सवार देवी -देवताओं की सचेतन झांकियां, जगह- जगह बनाए गए स्वागत द्वार, बैंड की धुन पर थिरकते अग्रवाल समाज के लोग और घोड़ों पर सवार अग्रवाल समाज के विभिन्न गोत्रों के प्रतीक। शोभयात्रा में कुछ ऐसा ही माहौल था।
विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भी झांकियों के साथ शोभायात्रा में शामिल थे। वहीं कृष्ण और राधा का रूप धरे नृत्य करते कलाकारों का उत्साह देखते ही बनता था।
भारत का विकास रहा आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा के दौरान भारत के विकास को प्रदर्शित करती चंद्रयान संबंधी झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। वहीं यातायात नियमों का अनुसरण करने की सीख देने वाली झांकी और सडक़ सुरक्षा के बारे में जानकारी देने वाली झांकी भी देखते ही बनती थी। झांकियों के साथ समाज के लोग चल रहे थे।
महाराजा अग्रसेन को नवाया शीश
शोभायात्रा में एक वाहन पर युवक को महाराजा अग्रसेन के स्वरूप में सजाया गया। इस झांके दौरान आसपास बैठे लोगों ने भी महाराजा अग्रसेन का आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शहर में जगह-जगह बने स्वागत द्वारों के साथ लोग शोभायात्रा के स्वागत के लिए उत्साहित दिखे। बैंड की धुन के साथ लोग थिरकते हुए चले। शहर के प्रमुख चौराहों पर शोभायात्रा में शामिल दलों ने जमकर नृत्य किया।
ध्वजाएं लेकर चली महिलाएं
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं ध्वजाएं लेकर चल रही थीं। इसके साथ ही दूर तक शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु ही नजर आ रहे थे। कुछ युवक शोभायात्रा पर इत्र की वर्षा करते हुए चल रहे थे। कई विद्यार्थी डांडिया करते हुए शोभायात्रा का हिस्सा बने।
जगह-जगह हुआ स्वागत
शोभयात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। विभिन्न संगठनों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों के स्वागत और सत्कार में कोई कमी नहीं छोड़ी। इसके लिए जगह-जगह स्वागतद्वार बनाए गए। शोभायात्रा का शुभारंभ पब्लिक पार्क से हुआ और समापन सुखाडिया सर्किल स्थित गौशाला में हुआ। इसके बाद शिव चौक स्थित अग्रसेन चौक पर महाआरती व दीप प्रज्जलित किए गए। वहीं कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरुस्कार दिए। यह कार्यक्रम अग्रवाल युवा मित्र मंडल के विकास अग्रवाल, सुनील मंगल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन संदीप शेरेवाला ने किया।
दिया स्वच्छता का संदेश
– शोभायात्रा में आयोजक की ओर से एक ट्रेक्टर-ट्रॉली लगाई गई थी, जिसमें शोभायात्रा के दौरान होने वाले कचरे को उठाने के लिए पांच व्यक्ति व पांच सुपरवाइजर लगाए गए थे। यात्रा के दौरान जो भी कचरा सडक़ पर बिखरता गया, उसे ट्रेक्टर-ट्रॉली में डाला गया। इसके बाद समिति के गोपाल मित्तल व अन्य ने शोभायात्रा स्थल का निरीक्षण किया कहीं कचरा तो पड़ा नहीं रह गया है लेकिन ऐसा नहीं था। पूरी सडक़ पर कहीं कचरा नहीं मिला।
शोभायात्रा में अग्र समिति, अग्र चेतना समिति, अग्र यूथ क्लब, अग्र महिला समिति, जयको लंगर सेवा समिति, झांकी वाले बालाजी मंदिर समिति, अग्रवाल चेतना समिति और महाराजा अग्रसेन युवा मित्र मंडल सहित विभिन्न संगठनों का सहयोग रहा। इस अवसर पर अग्रसेन सेवा समिति के गोपाल मित्तल, प्रेम अग्रवाल, राजेन्द्र लोहिया, बंशीराम बंसल, हरपतराय टांटिया, देवेन्द्र मित्त, पूर्व अध्यक्ष ज्योति कांडा, हनुमान गोयल, सहित कई लोग मौजूद थे।

Home / Sri Ganganagar / धूमधाम से निकली अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा, बैंड की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे बालक-बालिकाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो