scriptगन्ने के सर्वे में गड़बड़ी का आरोप | Allegations of disturbances in sugarcane survey | Patrika News

गन्ने के सर्वे में गड़बड़ी का आरोप

locationश्री गंगानगरPublished: Oct 22, 2019 02:45:23 am

Submitted by:

yogesh tiiwari

Allegations of disturbances in sugarcane survey… गन्ना उत्पादक किसानों ने गलत सर्वे से होने वाली दिक्कत के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें गड़बड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

गन्ने के सर्वे में गड़बड़ी का आरोप

गन्ने के सर्वे में गड़बड़ी का आरोप

केसरीसिंहपुर(श्रीगंगानगर). कमीनपुरा स्थित शुगर मिल की तरफ से इस बार करवाए गए गन्ने के सर्वे में गड़बड़ी होने और गन्ने का दुबारा सर्वे करवाने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को गन्ना उत्पादक कृषक समिति ने मिल अधिकारियों के साथ बैठक की। गन्ना उत्पादक किसानों ने गलत सर्वे से होने वाली दिक्कत के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें गड़बड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। किसानों ने अधिकारियों को अवगत करवाया कि इस संबंध में कई किसानों ने मामले की शिकायत पहले भी की थी लेकिन इसमें अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वार्ता में समिति से जुड़े कृषकों ने मांग दोहराई कि मिल की पिराई 15 नवम्बर से पूर्व शुरू की जाए क्योंकि देरी के कारण किसानों के समक्ष कई प्रकार की परेशानियां आती है। शुगर कंटेट प्रणाली खरीद प्रक्रिया को समाप्त कर पुरानी पद्धति जारी रखने, मिल की शुरुआत से पहले रिपेयरिंग सही करवाने सहित ब्रेक डाउन में कमी लाने की मांग की।
समिति के सचिव सतविंदर सिंह ने कहा कि देश की किसी भी मिल में खरीद के लिए कंटेंट बेस प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही है। लेकिन इस मिल में इसे लागू करना बिल्कुल भी सही नही है। मिल के सर्वे को सही माना जाए तो प्रति बीघा 200 क्विंटल उत्पादन होने के आसार हैं। लेकिन इसके विपरीत मिल को इस बार 10 से 12 लाख क्विंटल गन्ना ही मिलने की उम्मीद है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो