script…अगले बरस तू जल्दी आ | ... You come early next year | Patrika News

…अगले बरस तू जल्दी आ

locationश्री गंगानगरPublished: Sep 15, 2016 09:56:00 pm

Submitted by:

pawan sharma

टोंक. ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने गुरुवार को जिले में गणेश प्रतिमाओं का जलाशयों में विसर्जन किया।

tonk

टोंक के चतुर्भुज तालाब में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करते श्रद्धालु।

टोंक. ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने गुरुवार को जिले में गणेश प्रतिमाओं का जलाशयों में विसर्जन किया। 

इसके साथ ही गणोत्सव का समापन हो गया। शहर की अधिकतर गलियों व कॉलोनियों से यात्रा निकाली गई।
 सभी का संगम घंटाघर पर हुआ। धर्मोत्थान सेवा समिति की ओर से निकाली गई विसर्जन यात्रा की शुरुआत यज्ञ के बालाजी से हुई।

 यहां सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया, देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष, ओमप्रकाश गुप्ता, नरेश बंसल, सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य दीपक संगत, रामचन्द्र गुर्जर, दुर्गेश गुप्ता आदि ने पूजा-अर्चना की।
 समिति के कैलाश शर्मा, कालूराम, विवेक सैन, मनीष तोषनीवाल आदि साथ चल रहे थे। 

 सभी जुलूस मुख्य बाजार होते हुए चतुर्भुज तालाब पहुंचे। यहां महाआरती के बाद विसर्जन किया गया। इससे पहले यात्रा का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया।
किया सम्मान

टोंक. शहर में निकाली गई गणेश विसर्जन यात्राओं का घंटाघर क्षेत्र में धर्मात्थान समिति व जनमंच की ओर से सम्मान किया गया।

 सांसद, टोंक विधायक अजीत मेहता, सीताराम अग्रवाल, कैलाश शर्मा आदि ने प्रशस्ति-पत्र सौंपे।
 इस दौरान प्रधान जगदीश गुर्जर, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष विष्णु शर्मा, महामंत्री प्रभु बाडोलिया, पार्षद मनोज जैन, हरि नामा आदि भी थे। 

 इससे पहले सिंधी समाज की ओर से विसर्जन यात्रा निकाली गई। ये झूलेलाल मंदिर से रवाना होकर तालाब पहुंची। 
 यात्रा में डॉ. कैलाश बदलानी, गोरधन हिरोनी आदि शामिल थे। 

शोभायात्राओं की धूम

देवली. गणेश महोत्सव समिति के तत्वावधान में गणेशजी की शोभायात्रा निकाली गई। बाद में श्रद्धाुलुओं ने गणेश प्रतिमाओं का बनास नदी में विसर्जन किया। इससे पहले गणेश प्रतिमाओं को वाहनों में सजाकर बैण्ड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। आगे-आगे अश्वारोही ध्वज के साथ थे। करीब 5 घंटे बाद शोभायात्रा शाम को बोरड़ा गणेश स्थित बनास नदी पहुंची। जहां ‘गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारे गूंजे।
इस मौके पर विभिन्न समाजों की ओर से लाई गई प्रतिमाओं का बारी-बारी से विसर्जन किया गया।

मालपुरा. श्रीगणपति महोत्सव समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली जाकर बम्ब तालाब स्थित तेजाजी घाट पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
शहर के 36 स्थानों से गणेशजी की शोभायात्रा निकाली गई। ये व्यास सर्किल पर एकत्रित हुई।

 यहां विधायक कन्हैयालाल चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, पालिकाध्यक्ष सपना जैन, उप जिला प्रमुख अवधेश शर्मा, रामप्रताप सिंह संयोजक कृष्णकान्त जैन ने गणेश की पूजा कर जुलूस को रवाना किया।
 बम्ब तालाब पर 100 से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

 सिंधी समाज की ओर से सिंधी धर्मशाला से जुलूस निकाला गया। 

 बम्ब तालाब स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर से भी जुलूस निकाला गया।
टोडारायसिंह. श्रीहनुमाान व्यायाम शाला के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई।

 विभिन्न क्षेत्रों से रवाना हुई शोभायात्रा में दर्जनों झांकियां साथ चल रही थी।

 मटकी फोड़ कार्यक्रम भी हुआ। आम सागर पर महाआरती के बाद प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया।
 मोर के सार्वजनिक तालाब में विसर्जन किया गया।

दूनी. युवा मण्डल के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। बाद में प्रतिमा का दूनी सरोवर में विसर्जन किया गया। 

लाम्बाहरिसिंह. गणेश महोत्सव समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाल हरिसागर कुण्ड में विर्सजन किया गया। 
इससे पहले दोपहर बाद समिति की अगुवाई में गणपति प्रतिमा की झांकी सजाकर शोभयात्रा शुरू हुई।

 इसमें अनुज बजरंग दल, शिवाजी दल, शिव भक्त मण्डल समेत अन्य प्रतिमाएं शामिल थी।

मोरला दरवाजा पर शिवाजी मण्डल के तत्वावधान में बुधवार रात भजन संध्या हुई।
 सीताराम मंदिर चौक पर अनुज बजरंग दल के तत्वावधान में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पठन का आयोजन भी किया गया। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो