scriptVideo: घाटी में बिगड़े हालात को सुधारने में लगी सेना | Army in improving the situation in the valley | Patrika News

Video: घाटी में बिगड़े हालात को सुधारने में लगी सेना

locationश्री गंगानगरPublished: Dec 06, 2017 08:00:45 am

Submitted by:

pawan uppal

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना की ओर से आंतकवाद को मुक्त करने के लिए ऑपरेशन चल रहे है, इसके लिए लगातार विशेष ऑपरेशन चलाए जा रहे है।

army officer
श्रीगंगानगर।

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना की ओर से आंतकवाद को मुक्त करने के लिए ऑपरेशन चल रहे है, इसके लिए लगातार विशेष ऑपरेशन चलाए जा रहे है। यह कहना है भारतीय थल सेनाअध्यक्ष विपिन रावत का। मंगलवार को जिला मुख्यालय से करीब साठ किमी दूर स्थित सूरतगढ़ छावनी में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना हर चुनौती निपटने को सक्षम है।
उन्होंने जम्मू कश्मीर आंतकवाद के अलावा चीन सीमा पर तनाव, पाक के पूर्व राष्ट्रपति परवेश मुशर्रफ के हाफिज सईद के साथ गठबंधन के साथ चुनाव लडऩे के मामलों में खुलकर अपनी बात सांझा की।
सवाल- परवेश मुशर्रफ बार बार यह यह बयान दे रहे है कि आंतकवादी हाफिज सईद के साथ चुनाव लडऩे की बात कर रहे है, आपका इसे किस नजर में देखते है।

थल सेनाध्यक्ष- सरहद के पार जो देश है उसकी कार्यशाली है, आंतकवादी संगठन के साथ डील कर रहे है, यह उनका मसला है। हम नहीं चाहते है कि एेसा नहीं होना चाहिए। हम तो यह चाहते है कि हमारे देश में आंतकवादी संगठन है वो चुनाव की प्रक्रिया में शामिल होकर मुख्य धारा में आए।
सवाल= चाइना को लेकर तनाव रहता है, आपका क्या मानना है।

थल सेनाअध्यक्ष- एेसी कोई बात नही है, उनसे मुशवरा चलता रहता है। यह सही है कि वहां बॉर्डर एरिया है तो कुछ तो कुछ चलता है। टेंशन या तनाव होता रहता है, एेसे में हमारे पास मुकाबले में कोई कमी नहीं है।
सवाल- राजस्थान सीमा से लगे बॉर्डर एरिया में सीमा पार आंतकवाद को निपटने के लिए आईबी को कितना मजबूत किया जा रहा है।

थल सेना अध्यक्ष – जेसीओ का कॉडर रिव्यू लंबे समय से चल रहा है, जिस तरीके से फौज में वृद्धि हुई है तो जेसीओ के प्रमोशन और एनसीओ के प्रमोशन प्रमोशन हो इसके लिए हमने प्रयास भी किए है।
सवाल- जिस तरह जेसीओ या सिपाही का कैडर रिव्यू हो रहा है, इस पर आप बताएं।

थल सेनाअध्यक्ष- इस पर मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता हूं।

सवाल- पाकिस्तान सबसे ज्यादा युद्ध विराम का उल्लंघन किया है, अब तक ७२४ बार युद्ध विराम उल्लंघन पिछले पांच सालों में किया है। आप इससे निपटने के लिए कोई योजना तैयार की है।
थलसेनाअध्यक्ष- जम्मू कश्मीर में हालात में सुधार आ रहा है। इतने आंतकवादियों को खदेड़ा है कि पाकिस्तान विभाजित जम्मू कश्मीर में वह फिर से बॉर्डर पार करवाता है, इस कारण यह संख्या बढ़ी है। लेकिन हम मुंह तोड़ जवाब देने को सक्षम है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो