scriptमहिला से सेना के जवान ने की छेड़छाड़ | Army man molestat with a woman at Suratgarh | Patrika News

महिला से सेना के जवान ने की छेड़छाड़

locationश्री गंगानगरPublished: May 17, 2019 11:58:23 am

Submitted by:

jainarayan purohit

सूरतगढ़.

Molestation

महिला से सेना के जवान ने की छेड़छाड़

-लुघशंका करने गई महिला के पीछे चला गया जवान
-गलती मानने पर दोनों पक्षों में हो गया राजीनामा


शहर के सुभाष चौक पर गुरुवार रात सेना के एक जवान ने कथित तौर पर लघुशंका करने गई महिला से छेड़छाड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। महिला की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से भी सेना के जवान उलझ गए।
पुलिस जवानों को सिटी थाने ले गई। जानकारी के अनुसार रात करीब सवा नौ बजे एक स्थानीय महिला अपने पति के साथ रेलवे स्टेशन जा रही थी। इस दौरान महिला शौच के लिए फार्म कॉम्प्लेक्स परिसर के अंधेरे कोने में गई। महिला का आरोप है कि इसी दौरान सेना का एक जवान सादे कपड़ों में उसके पीछे आया और छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर जवान वहां से चला गया। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। महिला ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। इस दौरान जवान अपने साथी के साथ रेलवे स्टेशन के बाहर एक होटल में खाना खा रहा था। जब पुलिस वहां पहुंची तो सेना का जवान उनसे भी उलझ गया। तभी उसके दो और साथी वहां पहुंच गए और पुलिस के साथ जाने से इनकार कर दिया। पुलिस और सेना के जवानों के बीच धक्का मक्की भी हुई। इस पर हैड कांस्टेबल सुखबीर सिंह ने रेलवे स्टेशन स्थित सेना के एमसीओ कार्यालय से सम्पर्क कर अधिकारियों को बुला लिया। वहीं विवाद बढऩे की सूचना मिलने पर एएसआइ धर्मेन्द्र सिंह भी पहुंच गए।
अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद पुलिस आरोपी जवान और उसके साथी को पकड़ कर थाने ले गई। जहां बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस के अनुसार दोनों जवान ऑफ ड्यूटी थे और छुट्टी लेकर घर जा रहे थे। वे अवध असम ट्रेन से घर जाने वाले थे। इससे पहले दोनों जवान स्टेशन के बाहर होटल पर खाना खाने रुके थे। थाने में दोनों पक्षों ने गलतफहमी की बात कहते हुए समझौता कर लिया। इस दौरान स्टेशन पर करीब दो सौ से अधिक लोग एकत्रित हो गए। जिन्हें हटाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। सिटी थाने के हैड कांस्टेबल सुखवीर सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन के बाहर छेडछाड़ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सेना के एक जवान को थाने लाया गया। वहीं महिला व उसका पति भी थाने आ गए। दोनों पक्षो मे समझौता वार्ता हुई। उनका कहना था कि महिला लघुशंका करने गई तो सेना का जवान भी वहीं चला गया था। लेकिन वह वापस आ गया। इस वजह से गलतफहमी हो गई थी। महिला ने मामला दर्ज करवाने से इनकार कर दिया। जिससे विवाद समाप्त हो गया।

ट्रेंडिंग वीडियो