scriptनगर परिषद कर्मचारी पर चाकू से हमला कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी | Attack on municipal council employee in Sriganganagar | Patrika News

नगर परिषद कर्मचारी पर चाकू से हमला कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

locationश्री गंगानगरPublished: Oct 15, 2019 02:07:58 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

Attack on Muniicpal conuncil employee : शहर में नगर परिषद के मुख्य गेट पर सोमवार दोपहर को एक सहायक कर्मचारी को आपसी विवाद के चलते उसके भतीजे व एक अन्य ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

नगर परिषद कर्मचारी पर चाकू से हमला कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

नगर परिषद कर्मचारी पर चाकू से हमला कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

-घायल कर्मचारी को कराया अस्पताल में भर्ती
श्रीगंगानगर. शहर में नगर परिषद के मुख्य गेट पर सोमवार दोपहर को एक सहायक कर्मचारी को आपसी विवाद के चलते उसके भतीजे व एक अन्य ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
इस घटना को कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वहां सभी कर्मचारी पहुंच गए। घायल सहायक कर्मचारी को आयुक्त की कार की अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में पर्चा बयान पर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि उदाराम चौक निवासी सहायक कर्मचारी कालीचरण (38) पुत्र बनवारी दोपहर को नगरपरिषद गेट के पास खड़ा हुआ चाय पी रहा था। जहां आपसी विवाद के चलते उसका भतीजा विजय व मीतू वहां आए और उससे झगड़ा करने लगे।
झगड़े के दौरान उसके एक भतीजे ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। कालीचरण ने बचाव का प्रयास किया तो हाथ पर चाकू लगने से वह लहूलुहान हो गया। इसी दौरान वहां अन्य कर्मचारियों ने शोर कर दिया। इसको लेकर नगरपरिषद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी व नगरपरिषद आयुक्त प्रियंका बुडानिया बाहर आ गईं।
इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आयुक्त ने खुद की कार में घायल कर्मचारी को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। घायल कर्मचारी एक पांव से आंशिक विकलांग है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची लेकिन वहां घायल नहीं मिला। बाद में राजकीय चिकित्सालय में पर्चा बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो