scriptमजदूर परिवार की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास | Attempt to rape with a girl in village 73 GB | Patrika News

मजदूर परिवार की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास

locationश्री गंगानगरPublished: May 18, 2019 08:22:31 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

अनूपगढ़.

girl

मजदूर परिवार की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास

-घटना के बाद आरोपी युवक हुआ मौके से फरार
-क्षेत्र के एक ईंट भ_े पर हुई घटना
क्षेत्र में एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर परिवार की 12 वर्षीय पुत्री के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया। किशोरी की मां के अचानक घर वापस आ जाने पर आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। अनूपगढ़ थाना में दर्ज हुए मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 16 मई की शाम को चक 73 जी.बी. के एक ईंट भ_ा पर यह घटना घटित हुई है। किशोरी की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया है कि वह शाम लगभग 4 बजे पास के खेत में गई थी। पीछे उसकी 12 वर्षीय पुत्री अकेली थी। इसी दौरान भ_ा पर ही रहने वाले परिवार का युवक महेंद्र उसकी झोपड़ी में आया और उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसी बीच वह वापस आ गई, जिस पर आरोपी महेंद्र वहां से भाग गया। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक घटना के बाद से फरार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो