script‘पिछम धरां सूं म्हारा पीरजी पधारिया…..’ | Baba Ramdev fair in Sriganganagar | Patrika News

‘पिछम धरां सूं म्हारा पीरजी पधारिया…..’

locationश्री गंगानगरPublished: Sep 08, 2019 01:55:24 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

Religious Occasion : अजमल घर अवतार की जय, रुणेचे के नाथ की जय, रामसा पीर की जय, बाबा रामदेव जी महाराज की जय और ऐसे ही कई जयकारों से रविवार अल सुबह शहर के बाबा रामदेव मंदिर गूंज उठे।

‘पिछम धरां सूं म्हारा पीरजी पधारिया.....’

‘पिछम धरां सूं म्हारा पीरजी पधारिया…..’

श्रीगंगानगर. अजमल घर अवतार की जय, रुणेचे के नाथ की जय, रामसा पीर की जय, बाबा रामदेव जी महाराज की जय और ऐसे ही कई जयकारों से रविवार अल सुबह शहर के बाबा रामदेव मंदिर गूंज उठे ( Baba Ramdev )। बाबा रामदेव मेले के उपलक्ष्य में यहां श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। सुबह करीब पांच बजे से ही लोगों के समूह सडक़ों पर नजर आने लगे। इन लोगों के हाथ में बाबा को अर्पित करने के लिए नारियल, प्रसाद, झाडू़, नमक आदि थे ( Religious )।
शहर के सूरतगढ़ मार्ग स्थित बाबा रामदेव मंदिर में सुबह करीब पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया ( Sriganganagar news )। यहां मेले के मद्देनजर बैरिकेडिंग की गई थी। सेवादारों ने श्रद्धालुओं को क्रम के अनुसार दर्शन करवाए। जगह-जगह श्रद्धालुओं को रोककर व्यवस्था बनाई गई। मंदिर के आसपास कई संगठनों ने लंगर की व्यवस्था भी की। इसके साथ ही जलसेवा के प्रबंध किए गए ( Rajasthan news )।
श्रीगंगानगर शहर और ग्रामीण अंचल से सैंकड़ो श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के बाहर अस्थाई दुकानें सजाई गई ( Hindi news )। यहां सजी दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। खिलौने, चाट पकौड़ी, प्रसाद आदि के ठेले मेले में सजाए गए।
सुबह से दर्शन के लिए पहुंचने लगे श्रद्धालु
वहीं शहर के मदन विहार स्थित बाबा रामदेव मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालु पहुंचने लगे। यहां बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं को व्यवस्थित किया गया। आरती के बाद पूरा दिन दर्शन का क्रम चला। पंडित लक्ष्मीनारायण उपाध्याय ने आरती करवाई। सुबह से श्रद्धालुओं ने सुबह से विशेष प्रसाद वितरण तथा फल वितरण आदि किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो