scriptSriGanganagar राजनीति उठापटक में भाजपा ने अपनाया वेट एंड वॉच का फार्मूला | BJP adopted wait and watch formula in political upheaval | Patrika News

SriGanganagar राजनीति उठापटक में भाजपा ने अपनाया वेट एंड वॉच का फार्मूला

locationश्री गंगानगरPublished: Sep 28, 2022 08:25:46 pm

Submitted by:

surender ojha

BJP adopted wait and watch formula in political upheaval- दिलावर ने लगाया कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप

SriGanganagar राजनीति उठापटक में भाजपा ने अपनाया वेट एंड वॉच का फार्मूला

SriGanganagar राजनीति उठापटक में भाजपा ने अपनाया वेट एंड वॉच का फार्मूला

श्रीगंगानगर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। दिलावर ने कहा कि कांग्रेस आज गौ माता और संतों की हत्या का श्राप भुगत रही है।
नई धान मंडी स्थित ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में उन्होंने कहा कि समुदाय विशेष को फायदा पहुंचाने की राजनीति करके ही कांग्रेस आज तक सत्ता में आती रही है लेकिन अब उसकी दाल गलने वाली नहीं है।
इस बार सत्ता में लौटी कांग्रेस ने राजस्थान में भी तुष्टीकरण की पराकाष्ठा कर दी है। कभी पुलिस थानों में भगवान की पूजा करने पर रोक लगा दी तो कभी विद्यालयों में शिक्षा की देवी सरस्वती की प्रतिमा पर भी आपत्ति दर्ज करा कर उन्हें वहां से हटाने का फरमान जारी किया। उन्होंने पीएम मोदी की जन्म दिन पर सेवा पखवाड़े के बारे बताया।
इससे पहले दिलावर ने यहां पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान दिलावर ने कहा कि प्रदेश में चल रही राजनीतिक उठापटक में भाजपा वेट एंड वॉच का फार्मूला अपनाए हुए है। विधायकों और मंत्रियों के इस्तीफे देने के बावजूद प्रदेश में पूर्व की तरह गहलोत सरकार चल रही है, इस सवाल पर दिलावर का कहना था कि सत्ता के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती है। इस दौरान उन्होंने गहलोत सरकार की ओर से हिन्दुओं पर लगातार पाबंदियां लगाने को हिन्दू विरोधी बताया।
दिलावर का कहना था कि लंपी डिजिज से गौवंश की लगतार मौतें हुई है लेकिन सरकार ने पर्याप्त दवाईयां और सुविधा तक नहीं दी। केन्द्र सरकार इस बीमारी का महामारी घोषित क्यों नहीं कर रही, इस सवाल पर दिलावर का कहना था यह बोलकर राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहती है। हिन्दुओं पर पाबंदियां लगाने के लिए सरकार के नुमाइंदों विभिन्न् विभागों के अधिकारियों ने जानबूझकर आदेश जारी किए है। इसमें रमजान के महीने में विद्युत निगम को बिजली आपूर्ति नियमित रखने के आदेश दे रही है जबकि नवरात्र में बिजली कटौती की जा रही है। रामदेवरा या अन्य तीर्थ स्थल पर डीजे साउंड नहीं बजाने के आदेश देकर हिन्दुओं को पाबंद करने का प्रयास किया है।
दिलावर ने बताया कि पूरे प्रदेश में पीएम मोदी के जन्म दिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मना रहे है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए बताया कि पहले की तरह किसी पीएम का महिमा मंडन नहीं किया जा रहा बल्कि लोगों की सेवा करने के लिए यह मुहिम चलाई जा रही है। पहले किसी पीएम का जन्मदिन होता तो सरकारी खर्चे पर सांस्कृतिक या रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होते थे लेकिन मोदी सरकार ने इस स्वरूप को भी बदल दिया है। इस प्रेस वार्ता में पार्टी जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी, सांसद निहालचंद, प्रवक्ता पवन शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी डा. विनिता आहुजा आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो