भाजपा और कांग्रेस ने अब बागियों और रूठों को मनाने के लिए डाले डोरे
BJP and Congress now put up dorks to celebrate rebels and anger- नगर पालिका चुनाव में अब बनने लगे रोचक समीकरण

श्रीगंगानगर. नगर पालिका चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के लिए बागी और रुठे कार्यकर्ताओ के मनाने का दौर शुरू हो गया है। श्रीविजयनगर, अनूपगढ़, रायसिंहनगर, श्रीकरणपुर और सादुलशहर पालिका क्षेत्र के कई वार्डो में भाजपा और कांग्रेस के लिए बागी उम्मीदवार सिरदर्द बन गए है। वहीं जिन लोगों को टिकट नहीं मिली उन्होंने अब अपने वार्डो से टिकटों को बैरंग लौटने के लिए अपने परिचितों से संपर्क कर रड़क निकालने का दौर भी शुरू किया है।
रायसिंहनगर के अधिकांश वार्डो में सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा को होने की संभावना बताई जा रही है। लंबे समय से भाजपा का झंडा लेकर सक्रिय रहे कई कार्यकर्ताओं को सांसद निहालचंद मेघवाल के करीबी बताकर दरकिनार कर दिया है।
यहां तक कि भाजपा के कई पार्षदों को दुबारा टिकट नहीं मिली है, उन्होंने बगावत का झंडा थाम कर निर्दलीय ताल ठोक दी है। यही कहानी श्रीविजयनगर और अनूपगढ़ क्षेत्र की है।
इधर, पदमपुर और श्रीकरणपुर में कांग्रेस को रुठे कार्यकर्ताओं को मनाने में पसीना आ रहा है। वहीं सादुलशहर और गजङ्क्षसहपुर में दोनों दलों के लिए भी बगावत पर उतरे कार्यकर्ताओं से नुकसान पहुंचने की संभावना है।
अब नामांकन पत्रों की जांच कल नामांकन पत्रों की जांच एक दिसम्बर को सुबह साढ़े दस बजे से होगी। नाम वापसी तीन दिसम्बर को दोपहर तीन बजे तक रखा गया है।
चुनाव चिह्न का आंवटन चार दिसम्बर और मतदान ११ दिसम्बर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना १३ दिसम्बर को सुबह नौ बजे से होगी। इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
अब पाइए अपने शहर ( Sri Ganganagar News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज